Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

Big breaking: रीजनल पार्टी ने लगाया मेट्रो की जमीन को खुर्द बुर्द करने का आरोप

Big breaking: रीजनल पार्टी ने लगाया मेट्रो की जमीन को खुर्द बुर्द करने का आरोप
0
SHARES
68
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रीजनल पार्टी ने लगाया मेट्रो की जमीन को खुर्द बुर्द करने का आरोप
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने देहरादून में मेट्रो के लिए आरक्षित जमीन को खुर्द बुर्द करने के गंभीर आरोप लगाए।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि
देहरादून में आईएसबीटी के नजदीक जिस भूमि पर मेट्रो बनाए जाने के नाम पर अब तक 90 करोड़ रुपए खर्च हो गए हैं, उस पर एक पत्थर तक तो रखा नहीं गया है लेकिन अब उस जमीन पर करोडो रुपए की लागत से पार्क बनाए जाने की तैयारी की जा रही है।
सेमवाल ने कहा कि लगभग ₹2300 करोड रुपए की मेट्रो रेल परियोजना अब अपनी अंतिम सांसें गिन रही है।
उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में जितेंद्र त्यागी और बृजेश मिश्रा दो प्रबंध निदेशक बिना किसी कामकाज के अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और अब तीसरे प्रबंध निदेशक की नियुक्ति का मामला गतिमान है। वहीं इस जमीन पर पार्क बनाए जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि
विगत दिनों धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली, मेयर सौरभ थपलियाल और आईएसबीटी के नजदीक इस भूमि से लगे एमडीडीए हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल इस भूमि पर अब पार्क बनाने की तैयारी कर रहे हैं
एमडीडीए एचआईजी हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष के नाते देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आने वाले समय में दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे में तय होगी इसलिए आईएसबीटी के नजदीक अच्छा इंप्रेशन रहेगा यदि यहां पर पार्क बनेगा।
शिव प्रसाद सेमवाल ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए है कि एमडीडीए ने जब जहां पर वर्ष 2017 में आवासीय परियोजना बनाई थी तो खरीदारों को यही सपने दिखाए गए थे कि इस आवासीय परियोजना से मेट्रो का स्टेशन बनेगा और यह आवासीय योजना मेट्रो से लगी हुई है। मेट्रो के ख्वाब बुनते हुए खरीदारों ने यहां पर फ्लैट खरीद लिए लेकिन अब वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने सरकार से मांग की है कि मेट्रो परियोजना के नाम पर खर्च किए गए 90 करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि का स्पेशल ऑडिट कराया जाए, साथ ही इस बात की भी अलग से जांच की जाए कि मेट्रो की भूमि पर पार्क प्रस्तावित किए जाने के पीछे क्या मंशा हो सकती है!
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मेट्रो की बेशकीमती जमीन को खुर्द करना चाहते हैं इसलिए यहां पर पार्क स्थापित कराया जा रहा है।
शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि मेट्रो के नाम पर निजी शापिंग परिसर में आलीशान ऑफिस बनाया गया है और इसके नाम पर भारी भरकम धनराशि खर्च हो रही है किंतु जिस भूमि पर मेट्रो प्रोजेक्ट स्थापित होना है वहां पर एक पत्थर और एक बोर्ड तक नहीं लगाया गया है।

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
Previous Post

चलती कार में महिला अधिकारी से अभद्रता: पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही अधिकारी ने जान बचाने को लगाई छलांग

Next Post

बड़ी खबर: जाम से जूझती राजधानी को मिलेगी राहत, डेढ़ किमी लंबा फ्लाईओवर बदल देगा रिस्पना-आराघर मार्ग का चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार भेंट

पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार भेंट

4 years ago
ब्रेकिंग-सीएम धामी पर आएगा संकट!, सचिवालय के कर्मचारी पर आया देवता, कही ये बड़ी बात

ब्रेकिंग-सीएम धामी पर आएगा संकट!, सचिवालय के कर्मचारी पर आया देवता, कही ये बड़ी बात

1 year ago
वीडियो: यहां उफनते नाले में फसी कार, ऐसे बची सवारियों की जान, देखें वीडियो..

वीडियो: यहां उफनते नाले में फसी कार, ऐसे बची सवारियों की जान, देखें वीडियो..

3 years ago
रात को जिला मुख्यालय में रखा ग्राम विकास अधिकारी का शव, सुबह देखा तो चूहे कुतर गए

रात को जिला मुख्यालय में रखा ग्राम विकास अधिकारी का शव, सुबह देखा तो चूहे कुतर गए

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.