दुष्यंत कुमार गौतम बने भाजपा प्रदेश प्रभारी।
दुष्यंत कुमार गौतम को एक बार फिर से उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा से प्रभार बापिस ले लिया गया था ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने प्रदेश प्रभारियों की सूचि जारी की है।
वैजयंती पंडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है भाजपा नेतृत्व ने कुल 23 राज्यों के प्रदेश प्रभारी तय किए हैं।
कोन है दुष्यंत कुमार गोतम
दिल्ली के रहने वाले हैं दुष्यंत गौतम
दिल्ली के मलका गंज में 29 सितंबर 1957 को पैदा हुए दुष्यंत कुमार गोतम । वे भाजपा संगठन के अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। वे दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पढ़ते वक्त छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और एबीवीपी के सदस्य बने। पढ़ाई खत्म करने के बाद वे एवीबीपी के मंडल अध्यक्ष बने। वे तीन बार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बने। 1997 में दुष्यंत पहली बार जिला पार्षद का चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।