Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बिग ब्रेकिंग: बैकडोर भर्तियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान।जानिए क्या कहा

बिग ब्रेकिंग: बैकडोर भर्तियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान।जानिए क्या कहा
0
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में इस समय भर्ती घोटालों को लेकर बवाल मचा हुआ है हाल ही में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बड़े भर्ती घोटाले के बाद विधानसभा बैक डोर भर्ती का जिन्न बाहर निकल कर आया।

जिसके बाद भर्ती घोटाले मामले में घिरी सरकार ने बड़े फैसले लिए और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने 2015-16 से लेकर 2022 तक की सभी भर्तियां कैंसिल कर दी, जिसके बाद लगभग 230 कर्मचारी विधानसभा से बाहर हो गए। 

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के इस फैसले के बाद जहां 1 वर्ग के लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी ओर कुछ चीजों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष की किरकिरी सोशल मीडिया पर हो गई।

दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी द्वारा गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद्र अग्रवाल के कार्यकाल में नियुक्त किए गए लगभग 230 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लेकिन खुद रितु खंडूरी ने उत्तराखंड से बाहर के लोगों को विधानसभा में भर्ती दे दी। जिसके बाद उत्तराखंड में बवाल मचना तो तय था ही।

सोशल मीडिया पर गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल की नियुक्तियों की बर्खास्तगी के बाद से ही लगातार रितु खंडूरी से यह सवाल पूछा जा रहा है कि जिस जांच कमेटी ने बैक डोर भर्तियों की जांच की उसने सभी बैक डोर भर्तियों को अवैध माना लेकिन उन्होंने मात्र गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यकाल की भर्तियों को ही क्यों निरस्त किया। जब सभी भर्तियां अवैध हैं तो प्रकाश पंत,यशपाल आर्य और हरबंस कपूर के कार्यकाल की भर्तियों पर क्यों कोई कार्यवाही नहीं की गई।

ऊपर से सोशल मीडिया पर जो बवाल मचा हुआ है उसका एक और बड़ा कारण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद रितु खंडूरी द्वारा को-टर्मिनस के आधार पर की गई भर्तियां भी है।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है की जब सब भर्तियां अवैध हैं तो रितु खंडूरी द्वारा की गई भर्तियां वेध कैसे हुई।

साथ ही यह सवाल बड़ा और भी हो गया जब पता लगा कि जिन लोगों को उत्तराखंड विधानसभा में तैनात किया है वह सब उत्तराखंड से बाहर के लोग हैं।

अब उठ रहे इन सभी सवालों के बीच विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का बयान सामने आया है जिसमें वह कह रही है ” मैंने कोई भी नई चीज नहीं की है पूरे देश में किसी भी  विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री या मंत्री को अपना निजी स्टाफ रखने का अधिकार होता है। मैंने वही किया जो होता आ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष अनेक को टर्मिनस का हवाला देते हुए कहा कि यह स्टाफ परमानेंट नहीं है यह जब तक मैं चाहूंगी तब तक रहेगा और जब मैं इस पद को त्याग दूंगी तब यह मेरे साथ चला जाएगा यह स्टाफ सैलरी के अलावा कोई दूसरी सुविधा नहीं लेता। साथ ही उन्होंने बोला कि उत्तराखंड के कई भाई-बहन भी अन्य राज्यों में काम करते हैं तो इन्हे बैक डोर भर्तियां कहना गलत होगा।

हालांकि इस बयान के बाद फिर से सोशल मीडिया में वही सवाल खड़े हो रहे है कि जब यह सही है तो प्रेमचंद अग्रवाल और कुंजवाल ने फिर क्या गुनाह किया और उनसे पहले प्रकाश पंत, हरबंस कपूर और यशपाल आर्य के चहेतों को क्यों छोड़ दिया ।

https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220930-WA0014.mp4
Previous Post

बड़ी खबर: अंकिता के परिजनों को नहीं मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट। पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Next Post

अंकिता हत्याकांड : एसआईटी ने पटवारी वैभव को किया गिरफ्तार

Next Post
बड़ी खबर: भ्रष्ट कानूनगो रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

अंकिता हत्याकांड : एसआईटी ने पटवारी वैभव को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: हलद्वानी में हुए पुलिस कर्मियों के तबादले,देखें किसको कहां भेजा

बड़ी खबर: हलद्वानी में हुए पुलिस कर्मियों के तबादले,देखें किसको कहां भेजा

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी किए इन 3 परीक्षाओं के परिणाम। पढ़ें पूरी ख़बर..

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी किए इन 3 परीक्षाओं के परिणाम। पढ़ें पूरी ख़बर..

3 years ago
देहरादून में महिला शक्ति को नई उड़ान: हिलांस आउटलेट्स से आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

देहरादून में महिला शक्ति को नई उड़ान: हिलांस आउटलेट्स से आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

1 year ago
दावा : मई में तेजी से फेल सकते है, ओमिक्रॉन के वैरिएंट

दावा : मई में तेजी से फेल सकते है, ओमिक्रॉन के वैरिएंट

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.