Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बड़ी खबर: फेमस यूट्यूबर बॉबी कटारिया, मानव तस्करी में गिरफ्तार…

बड़ी खबर: फेमस यूट्यूबर बॉबी कटारिया, मानव तस्करी में गिरफ्तार…
0
SHARES
573
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: फेमस यूट्यूबर बॉबी कटारिया, मानव तस्करी में गिरफ्तार…

दिल्ली: मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को गुरुग्राम पुलिस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपा दिया है. गुरुग्राम पुलिस और एनआईए ने ज्वाइंट रेड की थी. दरअसल एनआईए मानव तस्करी मामले में एक संगठित सिंडिकेट की जांच कर रही थी. एनआईए ने बड़ोदरा से मनीष हिंगू,गोपालगंज से प्रह्लाद सिंह, दिल्ली से नबीआलम रे, गुरुग्राम से बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया और चंडीगढ़ से सरताज सिंह को गिरफ्तार किया था. इस दौरान बड़ी मात्रा में विदेश भेजने के दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और रजिस्टर बरामद किए गए थे।

नौकरी का लालच देकर विदेश भेजते थे

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
गेस एजेंसी की कालाबाजारी का शिकार हुए विधायक शिव अरोरा

गजब : बिना बुकिंग के ही विधायक के घर पहुंच गया गैस सिलेंडर

March 29, 2026

ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लेकर अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने 8 एफआईआर की थी. जिसमें गुरुग्राम में दर्ज बॉबी कटारिया की एफआईआर भी शामिल है. एनआईए की जांच में पाया गया कि आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर युवाओं को नौकरी का लालच देकर विदेश भेजते थे. युवाओं को लाओस, गोल्डन ट्राइंगल SEZ और कंबोडिया में फर्जी कॉल सेंटरों में काम करने के लिए दबाब बनाया जाता था. ये कॉल सेंटर विदेशी नागरिक चला रहे थे।

इन कॉल सेंटरों के जरिए क्रेडिट कार्ड फ्रॉड ,क्रैप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ठगी और हनी ट्रैप जैसी अवैध गतिविधियां हो रही थी. जांच में पता चला की ये सिंडिकेट कई देशों तक फैला हुआ है. जहां विदेशी एजेंट थाइलैंड ,कंबोडिया और वियतनाम से बॉर्डर क्रॉस करवाकर लाओस SEZ के लिए भेजते थे. जबकि भारत में ये रैकेट महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली ,हरियाणा, गुजरात, यूपी और बिहार जैसे कई राज्यों में फैला हुआ था।

कटारिया ने की चार लाख रुपये की ठगी

दो लोगों ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि कटारिया ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है. फतेहपुर के मूल निवासी अरुण कुमार और उत्तर प्रदेश के धौलाना निवासी मनीष तोमर द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार उन्होंने इंस्टाग्राम पर विदेश में काम देने से संबंधित एक विज्ञापन देखा।

विज्ञापन सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ और यूट्यूब पर कटारिया के आधिकारिक खाते से पोस्ट किया गया था. इन्फ्लुएंसर से संपर्क करने के लिए उन्हें गुरुग्राम के एक मॉल में स्थित कार्यालय में मिलने के लिए कहा गया।

शिकायत के बाद, कटारिया और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 342 (जबरन कैद करना), 506 (आपराधिक धमकी), 420 (धोखाधड़ी), 364 (अपहरण), 370 (मानव तस्करी) तथा 120-बी (आपराधिक साजिश) और आप्रवासन अधिनियम की धारा 10/24 के तहत मामला दर्ज किया था।

फेमस होने के लिए सनक.. उत्तराखंड में भी दर्ज हुआ था मामला

उत्तराखंड के देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रोक कर कुर्सी पर बैठकर शराब पीना और वीडियो वायरल करना यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने भारी पड़ गया था। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर खुमारी उतार दी थी। इसके बाद बॉबी कटारिया ने कोर्ट में सरेंडर किया था।

 

Previous Post

बड़ी खबर: एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के लिए , जारी की अग्नि सुरक्षा एडवाइजरी

Next Post
बड़ी खबर: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के लिए , जारी की अग्नि सुरक्षा एडवाइजरी

बड़ी खबर: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के लिए , जारी की अग्नि सुरक्षा एडवाइजरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: लाखों के गबन में लोक सेवा आयोग की पूर्व कोषाधिकारी गिरफ्तार।

बिग ब्रेकिंग: लाखों के गबन में लोक सेवा आयोग की पूर्व कोषाधिकारी गिरफ्तार।

4 years ago

गजब वीडियो: तमाम नियमों को ताक पर रख भीड जुटाते भाजपा नेता

6 years ago
बड़ी खबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दून में, शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

बड़ी खबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दून में, शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

5 months ago
Exclusive: खनन के खिलाफ पार्षदों का विरोध

Exclusive: खनन के खिलाफ पार्षदों का विरोध

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.