Friday, November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home स्वास्थ्य

ड्रोन से पहुंचेगी दवा अब दुर्गम गांवों तक: हल्द्वानी से कोटाबाग तक सफल परीक्षण

ड्रोन से पहुंचेगी दवा अब दुर्गम गांवों तक: हल्द्वानी से कोटाबाग तक सफल परीक्षण
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

September 29, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
हल्द्वानी/कोटाबाग – उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई रफ्तार देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोटाबाग तक ड्रोन के माध्यम से सफलतापूर्वक मेडिकल सामग्री भेजी गई। यह डेमोन्स्ट्रेशन न सिर्फ तकनीकी सफलता का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

ड्रोन ने लगभग 40 किलोमीटर की दूरी को कुछ ही मिनटों में तय कर 5 किलोग्राम मेडिकल सामग्री को सुरक्षित और सफलतापूर्वक गंतव्य तक पहुंचाया। यह पहल राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में की गई, जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर नवाचार हो रहे हैं।

प्रोजेक्ट ‘ड्रोन दीदी’ से जुड़ी यह पहल भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य है सुदूरवर्ती और दुर्गम क्षेत्रों तक समय पर जरूरी दवाइयां, ब्लड सैंपल, रिपोर्ट और अन्य चिकित्सा सामग्री पहुंचाना। इस तकनीक से न सिर्फ आपातकालीन सेवाएं सशक्त होंगी, बल्कि जीवन रक्षा की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अरूण जोशी ने बताया कि इस ड्रोन सेवा के माध्यम से 3 से 5 किलोग्राम तक की मेडिकल सामग्री को सुरक्षित रूप से भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा, “भविष्य में योजना है कि जिन क्षेत्रों में परिवहन की सुविधा नहीं है, वहां ड्रोन के माध्यम से ब्लड, आवश्यक दवाइयां और रिपोर्ट भेजने का कार्य नियमित रूप से किया जाए। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में इलाज की प्रक्रिया तेज और सुगम हो जाएगी।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर कहा,
“प्रदेश में आम जन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हल्द्वानी से कोटाबाग तक ड्रोन सेवा का सफल परीक्षण इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। आपातकालीन स्थिति में यह सेवा बेहद कारगर सिद्ध होगी।”

ड्रोन तकनीक के माध्यम से भविष्य में ब्लड सेंपल की जांच के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजना और जांच रिपोर्ट लौटाना भी आसान होगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस सेवा को जल्द से जल्द नियमित किया जाए ताकि राज्य के हर नागरिक को समय पर इलाज मिल सके।

Previous Post

बड़ी खबर:  ट्रंप के आयात कर का दुनिया पर आर्थिक प्रभाव विषय पर व्याख्यान

Next Post

पहलगांव आतंकी हमले का असर: देहरादून में कड़ी सुरक्षा, हर आने-जाने वाले पर निगरानी

Next Post
पहलगांव आतंकी हमले का असर: देहरादून में कड़ी सुरक्षा, हर आने-जाने वाले पर निगरानी

पहलगांव आतंकी हमले का असर: देहरादून में कड़ी सुरक्षा, हर आने-जाने वाले पर निगरानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी ने 13 IAS अधिकारियों को जिलेवार सौंपी अहम जिम्मेदारी! आदेश जारी..

बिग ब्रेकिंग: सीएम धामी ने 13 IAS अधिकारियों को जिलेवार सौंपी अहम जिम्मेदारी! आदेश जारी..

4 years ago
ड्यूटी के साथ-साथ फर्ज भी निभा रहे- संजय

ड्यूटी के साथ-साथ फर्ज भी निभा रहे- संजय

7 years ago
उत्तराखंड विधानसभा से निर्दोष बर्खास्त कर्मचारियों के धरने के दौरान महिला कार्मिक दीप्ति पांडे का स्वास्थ्य बिगड़ा.

उत्तराखंड विधानसभा से निर्दोष बर्खास्त कर्मचारियों के धरने के दौरान महिला कार्मिक दीप्ति पांडे का स्वास्थ्य बिगड़ा.

4 years ago
गुरु राम राय विश्विद्यालय में मनाया महिला दिवस। कुलाधिपति बोले आत्मनिर्भर महिलाएं ही कर सकती हैं सशक्त समाज का निर्माण

गुरु राम राय विश्विद्यालय में मनाया महिला दिवस। कुलाधिपति बोले आत्मनिर्भर महिलाएं ही कर सकती हैं सशक्त समाज का निर्माण

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना
  • IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप! गोविंद भवन के कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
  • कोटद्वार के किशनपुरी में मकान में लगी भीषण आग! मां-बेटी झुलसीं, पुलिस ने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना

उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना

November 13, 2026
IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप! गोविंद भवन के कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

IIT रुड़की के हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप! गोविंद भवन के कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.