Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
0
SHARES
162
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3
एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
 एक ही सर्जरी में आंत, अंडाशय, बच्चेदानी और मूत्राशय से कैंसर ग्रसित भागों को सफलतापूर्वक हटाया गया
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी टीम को बधाई

देहरादून। चिकित्सा जगत में एक नई मिसाल कायम करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी और उनकी टीम ने एक महिला मरीज की स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसे नया जीवन प्रदान किया है। महिला को आंतों के कैंसर की गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था, जहां अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों द्वारा सर्जरी को असंभव करार दिया जा चुका था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने पूरी सर्जरी टीम को इस अद्भुत सफलता पर बधाई दी और कहा कि अस्पताल भविष्य में भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु उन्नत तकनीक व सेवा के साथ समर्पित रहेगा।
पीजीआई चण्डीगढ़ और हिमालयन अस्पताल में नहीं हो पाई थी सर्जरी
महिला ने बताया कि उन्हें डेढ़ वर्ष पूर्व कैंसर की जानकारी मिली थी। इस दौरान उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ और हिमालयन अस्पताल, देहरादून में उपचार कराया। पीजीआई चण्डीगढ में उनकी 12 कीमोथैरेपी हुई और हिमालयन अस्पताल में 6 कीमोथैरेपी सत्र दिए इस प्रकार उन्हें कुल 18 कीमोथैरेपी सत्र दिए गए। हालांकि, कैंसर की जटिल स्थिति को देखते हुए पीजीआई चण्डीगढ और हिमालयन अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञों ने कैंसर सर्जरी होने की सम्भावना से इनकार कर दिया था। उसके बाद श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला की सफल कैंसर सर्जरी हुई।
कैंसर शिविर में मिली नई आशा
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आयोजित एक कैंसर जागरूकता शिविर में महिला की भेंट श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी से हुई। डॉ. तिवारी ने केस की गंभीरता का गहन अध्ययन कर सर्जरी की संभावनाएं तलाशी और महिला को ऑपरेशन की सलाह दी। मरीज की सहमति के बाद श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में लगभग 8 घंटे लंबा ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डॉ. अजीत तिवारी के अनुसार, यह एडवांस स्टेज कोलन कैंसर का मामला था, जिसमें कैंसर आंतों के अलावा पेशाब की थैली, बच्चेदानी, अंडाशय और पेट की दीवार तक फैल चुका था।
आमतौर पर इस स्थिति में उपचार की संभावना बेहद कम हो जाती है, लेकिन टीमवर्क और तकनीकी दक्षता के बल पर यह कठिन सर्जरी संभव हो सकी। पूरी टीम ने सूक्ष्मता से सभी कैंसर ग्रस्त अंगों को हटाकर महिला को कैंसर-मुक्त किया। मरीज का सम्पूर्ण उपचार ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत निःशुल्क किया गया। यदि यही उपचार निजी (कैश) आधार पर किया जाता, तो मरीज को लगभग 13 से 14 लाख रुपये तक का खर्च उठाना पड़ता। आयुष्मान योजना के कारण मरीज़ को आर्थिक बोझ से भी भारी राहत मिली।
ऑपरेशन के कुछ सप्ताह बाद महिला की स्थिति सामान्य है और डॉक्टरों की राय में अब उन्हें कैंसर के किसी और उपचार की आवश्यकता नहीं है। महिला और उनके परिजनों ने इलाज और सहानुभूति भरे व्यवहार के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया। डॉ. अजीत तिवारी ने जानकारी दी कि आंतों का कैंसर देश में तेजी से बढ़ रहा है और अब इसके मामले 8 से 12 प्रतिशत तक देखे जा रहे हैं। चिंता की बात यह है कि अब 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों में भी यह रोग तेजी से फैल रहा है। बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और देर से निदान इसके प्रमुख कारण हैं।
यह सर्जरी न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि कैंसर पीड़ितों के लिए आशा की किरण भी है। यह उदाहरण साबित करता है कि समय रहते सही परामर्श, विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख और भरोसेमंद चिकित्सा संस्थान का चुनाव जीवन बदल सकता है। सर्जरी टीम में डॉ. अजीत तिवारी के साथ डॉ. निशीथ गोविल और डॉ. कनिका कपूर शामिल रहे।

Related posts

पंजाब से फरार हत्यारोपी चमोली में पकड़ा गया, निकला था हेमकुंड साहिब की यात्रा पर

पंजाब से फरार हत्यारोपी चमोली में पकड़ा गया, निकला था हेमकुंड साहिब की यात्रा पर

June 24, 2026
देहरादून : कई पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी सीएम आवास से लेकर मसूरी एक अलर्ट

देहरादून : कई पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी सीएम आवास से लेकर मसूरी एक अलर्ट

June 23, 2026
Previous Post

जल संकट का समाधान अब प्रोएक्टिव मोड में, डीएम सविन बंसल की सख्त मॉनिटरिंग

Next Post

पुनर्वास लैण्डफ्राड पर डीएम दून ने की सीबीसीआईडी जांच की शासन को संस्तुति; सख्ते में आवंटन तंत्र

Next Post
पुनर्वास लैण्डफ्राड पर डीएम दून ने की सीबीसीआईडी जांच की शासन को संस्तुति; सख्ते में आवंटन तंत्र

पुनर्वास लैण्डफ्राड पर डीएम दून ने की सीबीसीआईडी जांच की शासन को संस्तुति; सख्ते में आवंटन तंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आखिर कहां है भुवन कठैत ?

आखिर कहां है भुवन कठैत ?

7 months ago
बड़ी खबर: भारी बारिश के चलते बहा रायपुर पुल

मौसम अपडेट: इन 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना। येलो अलर्ट जारी

4 years ago
हिंदू बच्चा बोलने लगा अचानक अम्मी -अब्बू। किताब देख हैरान रह गए माता-पिता, डीएम से की शिकायत

हिंदू बच्चा बोलने लगा अचानक अम्मी -अब्बू। किताब देख हैरान रह गए माता-पिता, डीएम से की शिकायत

3 years ago
दुखद : उत्तराखंड में यहां घर में ही  पड़ा मिला महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

दुखद : उत्तराखंड में यहां घर में ही पड़ा मिला महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.