Monday, April 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

गजब: आंगनवाड़ी बहिनों के दीपावली पर सूने रहे आंगनआउटसोर्स कर्मचारियों को छह माह से वेतन नही

गजब: आंगनवाड़ी बहिनों के दीपावली पर सूने रहे आंगनआउटसोर्स कर्मचारियों को छह माह से वेतन नही
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आंगनवाड़ी बहनों के दीपावली पर सूने रहे आंगन, आउटसोर्स कर्मचारियों को छह माह से वेतन नही

 

Related posts

AAP को बोलके बाय, भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा

AAP को बोलके बाय, भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा

April 24, 2026
बड़ी खबर : उत्तराखंड सरकार  विधानसभा विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में  ?

बड़ी खबर : उत्तराखंड सरकार विधानसभा विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में ?

April 20, 2026

उत्तराखंड क्रांति दल ने बिना वेतन के दीपावली मनाने वाली आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ ही बाल विकास विभाग से निष्कासित किए गए आउट सोर्स कर्मचारियों की तत्काल उपनल से बहाली और मानदेय भुगतान की मांग की है। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि यदि तत्काल सरकार इस पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती है तो उत्तराखंड क्रांति दल इनके आंदोलन को समर्थन देते हुए सड़कों पर उतरने मे पीछे नही रहेगा।

आंगनवाड़ी बहिनों के दीपावली पर सूने रहे आंगन

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि, सरकार की इससे बड़ी बेशर्मी और क्या हो सकती है कि आंगनबाड़ी बहनों की दीपावली इस बार फीकी रही। मात्र ₹3750 के अल्प मानदेय पर जी तोड़ मेहनत करने वाली आंगनबाड़ी सहायिका बहनों को इस बार दीपावली का वेतन नहीं मिला। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का वेतन 7500 है लेकिन इन्हें भी अभी तक मानदेय नहीं मिला है।

आउटसोर्स कर्मचारियों को छह माह से वेतन नही

गौरतलब है कि, दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को उनका रुका हुआ वेतन तो जारी हुआ ही है बल्कि उन्हें बोनस भी मिला है, लेकिन आंगनवाड़ी बहनों के हाथ खाली हैं। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि बाल विकास से हटाए गए 380 कर्मियों की दिवाली भी मायूस रही।न पैसा मिला न नौकरी…नेताओ और अधिकारियों के बीच बेरोजगार पिस रहे हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बल विकास से हटाए गए करीब 380 कर्मचारियों की बहाली पर 2 महिने बाद भी असमंजस बना हुआ है। बीते 2 महीने से हटाए गए बाल विकास के कर्मियों के ऊपर किसी का ध्यान नही है।

सरकार ने नही निभाया वादा

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि कुछ समय पहले आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने आंदोलन किया था तब सरकार ने इनका मानदेय बढ़ाने का आश्वासन देते हुए हड़ताल खत्म करा दी थी लेकिन सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया।

सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रही सरकार

वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में वन स्टॉप सेंटर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार बने है। इन सेंटर को 24 घंटे के लिए भी खाली नहीं छोड़ा जा सकता है। ये एक तरह से थाने की तरह संचालित होते हैं, लेकिन इनमें 2 महीने से कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। यह सरासर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है और सरकार की बड़ी लापरवाही है। मात्र टिहरी और ऊधमसिंहनगर जिले में इन कर्मचारियों की नियुक्ति विभागीय संविदा पर हुई है लेकिन अब सरकार इनको भी आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती करने पर तुली हुई है।

महिला कर्मचारियों के शोषण पर जताई चिंता

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने बताया कि, विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी और आउटसोर्सिंग पर तैनात महिला कर्मियों के साथ अभद्रता और शोषण की शिकायतें बढ़ती जा रही है किंतु सरकार इस ओर जरा भी गंभीर नहीं है। पहले भी यूकेडी ने इनके आंदोलन को समर्थन दिया था और अब भी इनके साथ खड़ा रहेगा। महिला कल्याण बाल विकास के आउटसोर्स कर्मचारियों करीब 6 माह का मानदेय नहीं दिए गया है,और साथ ही नॉकारी से भी निकाल दिया गया है।

प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास में केंद्र और राज्य सरकार की योजनों को साकार बनाने के लिए आउटसोर्स एजेंसी के जरिए 380 कर्मचारी तैनात हैं। एजेंसी और विभाग के बीच विवाद के कारण, एजेंसी ने मई से कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया है। अब 15 सितंबर से एजेंसी का अनुबंध भी समाप्त हो गया है। इस कारण कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त हो गई हैं। जिसके बाद अब ये 380 कर्मचारी बेरोजगार हैं।

व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए मंत्री ने लगाए सचिव पर लांछन

उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने अपने चहेतों को आउटसोर्सिंग कंपनी का टेंडर दिए जाने का दबाव बनाने के लिए ईमानदार छवि के सचिव वी षणमुगम पर भी बेतुके आरोप लगाए। “जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल गई” लेकिन अभी तक आउटसोर्स कर्मचारी की बहाली नहीं हो सकी है। उत्तराखंड क्रांति दल ने इन आउटसोर्स कर्मचारियों को उपनल अथवा पीआरडी के माध्यम से तैनात करने की मांग की है अन्यथा आंदोलन की बात कही है।

सवेतन बहाली न हुई तो आंदोलन

हटाए गए कर्मचारियों ने उपनल के जरिए व पुराना भुगतान दिए जाने की मांग की है। उत्तराखंड क्रांति दल ने ऐलान किया है कि यदि दो दिन के अंदर इनके वेतन और बहाली को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो उत्तराखंड क्रांति दल इन कर्मचारियों के साथ आंदोलन में शरीक होगा और इसे जन आंदोलन की तर्ज पर चलाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन तथा नेता शिवप्रसाद सेमवाल शामिल थे।

Previous Post

तेंदुए का आतंक, दुधारू गाय को बनाया निवाला

Next Post

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंगाजल भेेंट कर ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगांई ने दी विदाई

Next Post
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंगाजल भेेंट कर ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगांई ने दी विदाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंगाजल भेेंट कर ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगांई ने दी विदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को दी चुनौती यह है वजह ।

बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को दी चुनौती यह है वजह ।

3 years ago
खुशखबरी: श्री महंत इन्दिरेश नेत्र बैंक बना उत्तराखण्ड का पहला ट्रेनिंग सेंटर

खुशखबरी: श्री महंत इन्दिरेश नेत्र बैंक बना उत्तराखण्ड का पहला ट्रेनिंग सेंटर

2 years ago
जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्यों की की जा रही मॉनिटिरिंग 

जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्यों की की जा रही मॉनिटिरिंग 

2 years ago
डांडिया नाइट में ऊर्जा अनुशासन और सामूहिक आनंद का देखने को मिला अद्भुत संगम-जावेद

डांडिया नाइट में ऊर्जा अनुशासन और सामूहिक आनंद का देखने को मिला अद्भुत संगम-जावेद

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा
  • उत्तराखंड : खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन
  • नैनीताल घूमने आए युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर पहाड़ी से धक्का देने का आरोप

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

April 27, 2026
उत्तराखंड : खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

उत्तराखंड : खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

April 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.