Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

घोटाला! सरस्वती शिशु मंदिर के नाम पर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति लेने का मामला, सीएम ने दिए जांच के आदेश

युवाओं से ठगी करने वाली बिहार की संस्था सिडको पर पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सरस्वती शिशु मंदिर के नाम पर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति लेने के मामले पर सीएम धामी ने जांच के आदेश दिए.
देहरादून: उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल को कागजों में अल्पसंख्यक विद्यालय यानी ‘मदरसा’ दिखाकर छात्रवृत्ति ली गई है. केंद्रीय सरकार से पोषित विद्यालयों को दी जाने वाली छात्रवृति दिए जाने के मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं. विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग डॉ. पराग मधुकर धकाते को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मामले के मुताबिक, उधम सिंह नगर जिले में वित्तीय वर्ष 2021-2022 और 2022-2023 के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर दर्ज किए अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदकों के प्रमाण पत्र की जांच के लिए उधम सिंह नगर जिले के 796 बच्चों के डॉक्यूमेंट्स की जानकारी मांगी गई थी. इनमें से 6 मदरसों में पढ़ने वाले 456 बच्चों के बारे में जानकारी संदिग्ध पाई गई है. खास बात ये है कि इन स्कूलों में सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल, किच्छा का नाम भी शामिल है. जिसके चलते इस मामले में धांधली होने का मामला सामने आया है.
इन मदरसों के सत्यापन के निर्देश: दरअसल, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, अल्पसंख्यक विद्यालय नहीं होता. जबकि इसका संचालक मोहम्मद शारिक-अतीक द्वारा बताया गया है. राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के अनुसार यहां 154 मुस्लिम बच्चों का पढ़ना बताया गया है. राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल पर ये नाम देखकर सरकार भी हैरान हो गई है. जिसके बाद सीएम धामी ने इस पूरे मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं. काशीपुर के नेशनल अकादमी जेएमवाईआईएच एस में पढ़ने वाले 125 मुस्लिम छात्रों और इसके संचालक गुलशफा अंसारी, मदरसा अल जामिया उल मदरिया के 27 बच्चे और उसके संचालक मोहम्मद फैजान का सत्यापन भी किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं.
ये मदरसे भी जांच के दायरे में: इसके अलावा मदरसा अल्बिया रफीक उल उलूम घनसारा बाजपुर के संचालक जावेद अहमद और यहां के 39 बच्चे, संभवतः इसी जावेद अहमद के नाम से गदरपुर के मदरसा जामिया आलिया के 24 बच्चों के बारे में भी दस्तावेज जांचने और मदरसा जामिया रजा उल उलूम बाजपुर के 85 बच्चों और संचालक इरशाद अली के सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं. उधम सिंह नगर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदिनी सिंह को इन सभी मामलों की गहनता से जांच पड़ताल करने के लिए सचिव अल्पसंख्यक कल्याण ने निर्देश दिए हैं.
दो हफ्तों में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा: ये मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल में दर्ज उत्तराखंड के ऐसे सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के बारे में आवेदकों के सत्यापन, भुगतान के विषय में बैंक खातों की जानकारी, संचालकों और विद्यार्थियों दोनों के जांचने के निर्देश देते हुए दो हफ्तों में रिपोर्ट देने को कहा है.
पूरे राज्य में जांच: इस संबंध में विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से एक वर्ग विशेष द्वारा अल्पसंख्यक छात्रवृति का मामला संज्ञान में आने के साथ ही अन्य मदरसों के द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृति में दर्ज आवेदनों को लेकर संदेह पैदा हुआ है. मुख्यमंत्री ने इस मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं. इस पर पूरे राज्य में जांच की जा रही है. साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रालय से भी संवाद किया जा रहा है.
सीएम बोले बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भ्रष्टाचार: वहीं, सीएम धामी ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल में दी गई आवेदकों की जानकारी संदेहजनक प्रतीत हुई है, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से छात्रवृति का प्रकरण भी सामने आया है, जिसकी जांच करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव को निर्देशित किया गया है. देवभूमि में भ्रष्टाचार के मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
हल्द्वानी में शादी समारोह में  पानी पीने पर  DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

हल्द्वानी में शादी समारोह में पानी पीने पर DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

May 12, 2026
Previous Post

“RTI में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा, पूर्व विधायक के सहयोगी समेत 11 पर केस दर्ज”

Next Post

भ्रष्टाचार पर सरकार का बड़ा प्रहार: पेयजल निगम के मुख्य अभियंता सुजीत कुमार सस्पेंड, विजिलेंस को खुली छूट

Next Post
उत्तराखंड के इस चर्चित अफसर पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित, जानिए पूरा मामला – GOVERNMENT SUSPENDED OFFICER

भ्रष्टाचार पर सरकार का बड़ा प्रहार: पेयजल निगम के मुख्य अभियंता सुजीत कुमार सस्पेंड, विजिलेंस को खुली छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: देहरादून हरिद्वार हाईवे पर 3 लोगो को कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार..

बड़ी खबर: देहरादून हरिद्वार हाईवे पर 3 लोगो को कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार..

3 years ago
गजब: पुलिस प्रशासन ने ही उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

गजब: पुलिस प्रशासन ने ही उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

6 years ago
गजब: एसबीआई ने बिना ग्राहकों की अनुमति के काट लिए इतने ज्यादा  रुपए । लोगों ने सोशल मीडिया में जताया आक्रोश

गजब: एसबीआई ने बिना ग्राहकों की अनुमति के काट लिए इतने ज्यादा रुपए । लोगों ने सोशल मीडिया में जताया आक्रोश

2 years ago
शर्मनाक: कार में लिफ्ट देकर मां और उसकी 6 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज

शर्मनाक: कार में लिफ्ट देकर मां और उसकी 6 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.