Sunday, August 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

गुड़ न्यूज़: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में बगैर किसी खर्च के अटल आयुष्मान कार्ड धारक की जटिल सर्जरी

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच की सुविधा। मरीजों के लिए आरक्षित हुए 120 बैड
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में बगैर किसी खर्च के अटल आयुष्मान कार्ड धारक की जटिल सर्जरी

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार की सफल आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मरीजों को बखूबी मिल रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मान योजना की कार्ड धारक महिला मरीज़ की Spleenectomy with digital spleenormenac shunt की सफल सर्जरी हुई है। अन्य अस्पतालों में कैश उपचार करवाने पर इस सर्जरी के लिए मरीज़ को करीब 2 लाख रुपये खर्च करने पड़ते। लेकिन महिला के पास आयुष्मान कार्ड होने से उन्हें बिना भुगतान किए पूरे पैकेज़ का लाभ आयुष्मान योजना के अन्तर्गत मिला। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आयुष्मान योजना के लिए अनुबंधित अस्पताल है। महिला मरीज़ ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबधन व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विनय राय ने दी।

Related posts

HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

देहरादून में एक ही दिन में तीन लोग झूले फंदे से

August 5, 2026
HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

August 4, 2026

श्रीमती दुर्गा बिष्ट उम्र 26 वर्ष निवासी यमुना काॅलोनी, देहरादून को पेट में सूजन व दर्द की शिकायत थी। दिनांक 28 अगस्त 2020 को वह चिकित्सकीय परामर्श के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंची। वरिष्ठ सर्जन डाॅ आलोक माथुर एवं वरिष्ठ काॅर्डियक थोरेसिक वैस्क्यूलर सर्जन डाॅ अरविंद मक्कड ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें अल्ट्रासाउंड व अन्य जाॅचों की सलाह दी। डाॅक्टर अरविंद मक्कड ने पाया कि, उन्हें Noncirrhotic portal hypertension with massive splenomegaly with hypersplenism severe anaemia है। बीमारी की वजह से तिल्ली इतनी अधिक बढ़ गई थी। तिल्ली बढ़कर अपनी सामान्य अवस्था बाईं ओर से पेट के निचले हिस्से दाईं ओर तक पहुंच गई थी जो मरीज़ के लिए बेहद खतरनाक स्थिति थी।

रक्तचाप के दबाव के कारण तिल्ली कभी भी फट सकती थी। इससे पूरे शरीर में रक्त का स्त्राव हो सकता था और मरीज़ की जान भी जा सकती थी। डाॅ अरविंद मक्कड ने जानकारी की। पांच महीने पहले ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। खून की भारी कमी के कारण यह केस बेहद जटिल था। डाॅक्टर अरविंद मक्कड, डाॅ आलोक वर्धन माथुर, वरिष्ठ सर्जन व टीम ने 4 घण्टे तक चले ऑपेरशन के बाद महिला की तिल्ली सफलतापूर्वक निकाल दी। सामान्य केस में ऑपेरशन कर तिल्ली को निकाल दिया जाता है लेकिन इस मामले में तिल्ली निकालने के साथ-साथ भारी रक्तस्त्राव को भी रोकने की भी चुनौती थी। डाॅक्टरों की टीम ने ऑपेरशन के दौरान तिल्ली की खून की नस को पेट के बाएं हिस्से में किडनी की नस के साथ जोड़ दिया।

मेडिकल साइंस में इसे spleeno renal shunt कहा जाता है। सफल ऑपेरशन के बाद महिला स्वस्थ है व उन्हें दो तीन दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। ऑपेरशन को सफल बनाने में डाॅ अजय कुमार सर्जन, डाॅ रोबीना मक्कड, एनेस्थेटिस्ट, डाॅ वैभव, डाॅ गुरप्रीत, डाॅ अमित सिकोटी, डाॅ अमितव कुमार, डाॅ वन्दना व डाॅ हरसिमरन का सहयोग रहा।

मरीज़ ने सरकार व अस्पताल प्रबन्धन का जताया आभार

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विनय राय ने जानकारी देते हुए बता कि, ̒आयुष्मान योजना सरकार की बेहद सफल व लाभकारी योजना है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 27,000 (सताइस हज़ार) मरीजों को उपचार मिल चुका है। हमें बेहद खुशी है कि, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इस महिला आयुष्मान कार्ड धारक को spleenectomy with distal spleenormenac shunt की सर्जरी का लाभ मिला। उत्तराखण्ड में किसी आयुष्मान कार्ड धारका को इस सर्जरी का लाभ योजना में मिलने का यह पहला मामला है। सरकार ने हमेशा ही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर विश्वास जताया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबधन का भी यह प्रयास है कि, सरकार के साथ एक मजबूत सहयोगी के रूप में हमेशा हर सम्भव मदद के लिए तैयार हैं।

Previous Post

कोविड- 19: कोटद्वार में बहुमूल्य योगदान हेतु त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान

Next Post

रोज़गार एवं नौजवान विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस का सरकार के खिलाफ जन आक्रोश

Next Post
रोज़गार एवं नौजवान विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस का सरकार के खिलाफ जन आक्रोश

रोज़गार एवं नौजवान विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस का सरकार के खिलाफ जन आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कलियर में सेक्स रैकेट: आपत्तिजनक अवस्था मे मिले नेता जी, होटल मैनेजर सहित 5 महिलायें गिरफ्तार

कलियर में सेक्स रैकेट: आपत्तिजनक अवस्था मे मिले नेता जी, होटल मैनेजर सहित 5 महिलायें गिरफ्तार

1 year ago
बिग ब्रेकिंग: IPS अधिकारियों के प्रमोशन। देखें लिस्ट

बिग ब्रेकिंग: IPS अधिकारियों के प्रमोशन। देखें लिस्ट

4 years ago
हादसा: यहां सड़क पार कर रहे चीतलों के झुंड से टकरा कर हादसा।एक की मौत एक घायल।

हादसा: यहां सड़क पार कर रहे चीतलों के झुंड से टकरा कर हादसा।एक की मौत एक घायल।

4 years ago
Uttarkahnd news: पौड़ी में निकली ‘जवाब दो हिसाब दो’ की महारैली, डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Uttarkahnd news: पौड़ी में निकली ‘जवाब दो हिसाब दो’ की महारैली, डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई
  • दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम
  • उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई

पहली बरसात में ही धंसी करोड़ों की दीवारें… बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड की पोल खुल गई

August 8, 2026
दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

दुखद : बागेश्वर खीर गंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी, परिवार में पसरा मातम

August 8, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.