Monday, April 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच की सुविधा। मरीजों के लिए आरक्षित हुए 120 बैड

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच की सुविधा। मरीजों के लिए आरक्षित हुए 120 बैड
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच की सुविधा। मरीजों के लिए आरक्षित हुए 120 बैड

– केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार, आईसीएमआर ने अस्पताल को दी कोरोना जांच की अनुमति
– ओपीडी व भर्ती मरीजों के लिए मंगलवार से शुरू की जाएगी सैंपलिंग, 10 घण्टे में लैब से मिलेगी रिपोर्ट

Related posts

73% अंक आने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

73% अंक आने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

April 25, 2026
उत्तराखंड में पुरुषों की जान पर मंडराता खतरा: हर 10 में 6 मौतें पुरुषों की, सामने आए चौंका देने वाले आंकड़े

उत्तराखंड में पुरुषों की जान पर मंडराता खतरा: हर 10 में 6 मौतें पुरुषों की, सामने आए चौंका देने वाले आंकड़े

April 25, 2026

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए 120 बैड आरक्षित हैं। जिसमें 100 बैड जनरल व ऑक्सिजन की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए, 20 आईसीयू बैड अति गम्भीर रोगियों के लिए आरक्षित हैं। वहीं इण्डियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को कोविड सैंपलों की जांच की अनुमति प्रदान कर दी है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओपीडी व भर्ती मरीजों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल से ही कोविड सैंपल की जांच रिपार्ट उपलब्ध हो जाएगी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विनय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि, सैंपल जांच की व्यवस्था आगामी 8 सितम्बर मंगलवार से शुरू की जाएगी। गाईडलाइन के अनुसार प्राईवेट लैब में कोविड-19 जांच सैंपल की दर 2,400/- रुपये निर्धारित की गई है। डाॅ विनय राय ने यह भी बताया कि, कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल की अलग बिल्डिंग में उपचार की व्यवस्था की गई है। दून अस्पताल में बैड फुल हो जाने के बाद अधिकांश कोरोना पाॅजीटिव मरीजों को दून अस्पताल से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल रैफर किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य प्राईवेट अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों से भी रैफर होकर आने वाले मरीजों के लिए अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं चाक चैबंद की गई हैं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी, रेस्पीरेट्री, आईसीयू व कोरोना वार्ड्स स्टाफ को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नोडल अधिकारी डाॅ जगदीश रावत ने बताया कि, कोरेना पाॅजीटिव मरीजों के उपचार के लिए जनरल व आईसीयू वार्डस में अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। अस्पताल में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के रिकवरी का रेट 95 प्रतिशत है। कई पाॅजिटिव मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं।

नाॅन कोविड मरीजों के लिए अलग व्यवस्था

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोविड-19 मरीजों व नाॅन कोविड मरीजों के उपचार के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास अस्पताल प्रशासन द्वारा किये गए हैं। नाॅन कोविड मरीजों को जनरल व सुपर स्पेशलिटी की सभी सुविधाएं सामान्य दिनों की भांति उपलब्ध करवाई जा रही हैं। न्यूरो, काॅर्डियोलाॅजी, यूरोलाॅजी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, ब्रेस्ट एण्ड एण्डोक्राइन सर्जरी, कैथ लैब एवं सीटीवीएस, नैफ्रोलाॅजी, डायलसिस, आईसीयू की सुविधाएं पूर्ण रूप से उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं।

अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में लिये फैसले

सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर कोविड-19 के मद्देनज़र अहम फैसले लिए। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल के डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व अन्य सहायक स्टाफ की छुट्टी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। वीआईपी व वीवीआईवी मरीजों के लिए प्राईवेट कमरे आरक्षित कर दिए गए हैं।

Previous Post

चुनावी दौर में जुबानी जंग शुरू। कांग्रेस नेता ने भाजपा विधायक पुंडीर को बताया निकम्मा, सरकार को दी चेतावनी

Next Post

कोटद्वार विधानसभा में चौपट विकास। यदि विकास हुआ है तो जनता के समक्ष रखें विधायक: कांग्रेस

Next Post
कोटद्वार विधानसभा में चौपट विकास। यदि विकास हुआ है तो जनता के समक्ष रखें विधायक: कांग्रेस

कोटद्वार विधानसभा में चौपट विकास। यदि विकास हुआ है तो जनता के समक्ष रखें विधायक: कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

भाजपा विधायक चैम्पियन के कार्यक्रम में महिला मंत्री व नेत्रियों के शामिल होने पर उठ रहे बड़े सवाल। 

भाजपा विधायक चैम्पियन के कार्यक्रम में महिला मंत्री व नेत्रियों के शामिल होने पर उठ रहे बड़े सवाल। 

4 years ago
जिसे उत्तराखंड पुलिस ढूंढ रही जंगलों में, वह दिल्ली में सकुशल बैठा अपने घर में

जिसे उत्तराखंड पुलिस ढूंढ रही जंगलों में, वह दिल्ली में सकुशल बैठा अपने घर में

10 months ago
बड़ी खबर:  गहतोड़ी ने किया नामांकन,क्यों नही पहुंचे हरीश,प्रीतम ?

बड़ी खबर:  गहतोड़ी ने किया नामांकन,क्यों नही पहुंचे हरीश,प्रीतम ?

4 years ago
Breaking : देहरादून के इस इलाके में रॉकेट लॉन्चर मिलने से मचा हड़कंप।देखें खबर

Breaking : देहरादून के इस इलाके में रॉकेट लॉन्चर मिलने से मचा हड़कंप।देखें खबर

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा
  • उत्तराखंड : खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन
  • नैनीताल घूमने आए युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर पहाड़ी से धक्का देने का आरोप

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

April 27, 2026
उत्तराखंड : खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

उत्तराखंड : खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

April 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.