Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

कोरोना उत्तराखंड: समारोह में 100 लोग ही शामिल होंगे , बाहर से आने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य

कोरोना उत्तराखंड: समारोह में 100 लोग ही शामिल होंगे , बाहर से आने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना उत्तराखंड: समारोह में 100 लोग ही शामिल होंगे , बाहर से आने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य

देहरादून :उत्तराखंड में बंद स्थानों पर आयोजित होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनैतिक, मनोरंजन, शैक्षिणक व खेल समारोहों में अब अधिकतम 100 लोग ही शिरकत कर सकेंगे। पहले यह संख्या 200 थी, लेकिन संक्रमण बढ़ने की वजह से सरकार ने इसमें कटौती कर दी है। हालांकि खुले स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेसिंग के साथ कितने भी लोग शामिल हो सकेंगे। उधर, उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोगों को हर सूरत में पंजीकरण कराना जरूरी होगा।

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

रविवार को अनलॉक की प्रक्रिया के तहत मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने यह आदेश किए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने बताया कि बंद स्थानों पर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ पहले अधिकतम 200 लोग एकत्र हो सकते थे। लेकिन अब इसे कम कर दिया गया है। सिनेमाहॉल, थियेटर में पूर्व की ही भांति पचास प्रतिशत क्षमता के साथ चलते रहेंगे। स्वीमिंग पूल में भी पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खेल प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। एसओपी में सरकारी दफ्तरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, इंडस्ट्री आदि में सोशल डिस्टेसिंग और मास्क के नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य में बाहर से आने के लिए पंजीकरण की व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और कंट्रोल रूम से भी इस पर निगरानी रखी जाएगी। लोगों को आने से पूर्व स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर यात्रा की जानकारी भी देनी होगी। पर्यटन की दृष्टि से आ रहे लोगों के लिए भी पंजीकरण जरूरी होगा। हालांकि पर्यटकों के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं है। विदेश से राज्य में आने वाले व्यक्ति के लिए भी यात्रा से पहले पूर्व की भांति पंजीकरण अनिवार्य होगा।

डीएम को दिया कर्फ्यू का अधिकार
सरकार की ओर से जारी एसओपी के अनुसार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिले के भीतर जिलाधिकारी जरूरत के अनुसार कर्फ्यू लगा सकते हैं। कर्फ्यू पूरे जिले में लगाया जाएगा या किसी अन्य निश्चित एरिया में यह जिलाधिकारी ही तय करेंगे। संक्रमण रोकने के लिए रात का कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है। हालांकि जिला प्रशासन को लॉक डाउन लगाने का अधिकार नहीं दिया गया है।

बॉर्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग
एसओपी के अनुसार राज्य के बॉर्डर, चैक पोस्ट, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि स्थानों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान किसी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर एंटीजन जांच की जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड मानकों के अनुसार इलाज या होम आइसोलेशन की व्यवस्था की जाएगी।

80 प्रतिशत कंट्रेक्ट ट्रेकिंग 72 घंटे के भीतर करनी होगी
एसओपी के अनुसार कंटेनमेंट जोन में सिर्फ आवश्यक श्रेणी की गतिविधियों की ही इजाजत दी जाएगी। इस क्षेत्र में पॉजिटिव आए व्यक्ति के कांट्रेक्ट में आए 80 प्रतिशत लोगों की ट्रेसिंग 72 घंटे के भीतर करने को कहा गया है। कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था पूर्व की भांति ही रहेगी और सर्विलांस के जरिए सक्रमण की स्थिति का पता लगाया जाएगा। इस एरिया के बाहर बफर जोन बनाकर कर सर्विलांस किया जाएगा।

96 घंटे के भीतर की नेगेटिव रिपोर्ट तो क्वारंटाइन नहीं
एसओपी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बाहर से राज्य में आता है और उसके पास 96 घंटे के भीतर की कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट है तो ऐसे व्यक्ति को राज्य में कहीं भी जाने की इजाजत होगी और क्वारंटाइन रहने की भी जरूरत नहीं है। लेकिन यदि कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है और राज्य में सात दिन से अधिक की अवधि के लिए आ रहे हैं तो फिर 10 दिन के लिए क्वारंटाइन रहना होगा। सात दिन से कम की अवधि के लिए आने पर क्वारंटाइन की जरूरत नहीं होगी। राज्य का व्यक्ति यदि किसी कार्य से पांच दिन से कम अवधि के लिए बाहर जाता है तो वापसी पर उसे भी क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। केंद्र व राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, अफसर, जज आदि श्रेणी के लोगों को भी क्वारंटाइन रहने की जरूरत नहीं होगी। इस संदर्भ में सभी नियम पूर्व की भांति रखे गए हैं।

Previous Post

फुटपाथ कारोबारी: स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन का गठन

Next Post

आज डीजीपी रतूड़ी होंगे रिटायर, 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार संभालेंगे चार्ज देहरादून

Next Post
आज डीजीपी रतूड़ी होंगे रिटायर, 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार संभालेंगे चार्ज  देहरादून

आज डीजीपी रतूड़ी होंगे रिटायर, 1989 बैच के आईपीएस अशोक कुमार संभालेंगे चार्ज देहरादून

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम करेंगे तेलीवाला में जनसभा को संबोधित

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम करेंगे तेलीवाला में जनसभा को संबोधित

5 years ago
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा:  चाचा की अंत्येष्टि में शामिल भतीजे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौके पर मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: चाचा की अंत्येष्टि में शामिल भतीजे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौके पर मौत

1 month ago
बड़ी खबर : उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने अपनी सभी कार्यकारणी भंग कर दी है, यह है वजह

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने अपनी सभी कार्यकारणी भंग कर दी है, यह है वजह

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: पुलिस अधिकारियों के प्रमोसंस। PPS अधिकारी बने, IPS अधिकारी, आदेश जारी 

बिग ब्रेकिंग: पुलिस अधिकारियों के प्रमोसंस। PPS अधिकारी बने, IPS अधिकारी, आदेश जारी 

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.