Monday, June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

ब्रेकिंग: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी मुश्किलें, CBI ने किया गिरफ्तार..

ब्रेकिंग: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी मुश्किलें, CBI ने किया गिरफ्तार..
0
SHARES
309
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

ब्रेकिंग: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी मुश्किलें, CBI ने किया गिरफ्तार..

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सीबीआई उन्हें तिहाड़ जेल लेकर आई, सुनवाई के दौरान सीबीआई केजरीवाल की कस्टडी मांगी है। कोर्ट में सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं।

केजरीवाल पर आबकारी नीति घोटाले का आरोप है। बता दें कि मंगलवार को आबकारी नीति से जुड़े घोटाला मामले में पूछताछ की और बयान दर्ज किया था। बता दें कि इससे पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

मंगलवार की देर रात यह दावा किया गया कि सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाद में पता चला कि जांच एजेंसी ने उनसे सिर्फ पूछताछ की और तिहाड़ से वापस लौट गई CBI और ED ने दिल्ली शराब नीति मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर अगस्त 2022 में केस दर्ज किए थे। ED ने 21 मार्च को शराब नीति मामले में केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था, उन्हें 1 अप्रैल को तिहाड़ भेजा गया।

केजरीवाल पर यह है आरोप

ईडी और सीबीआई ने केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि दिल्ली आबकारी नीति में हेरफेर करने के लिए साउथ ग्रुप के मेंबर्स से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत ली। आम आदमी पार्टी ने घोटाले के रुपयों का एक हिस्सा 2022 में गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान इस्तेमाल किया था। इस तरह आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया।

कौन हैं साउथ ग्रुप के मेंबर्स

साउथ ग्रुप में अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर शरत रेड्डी, YSRCP के लोकसभा सांसद एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा और कविता शामिल थे। इस ग्रुप का प्रतिनिधित्व अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुचीबाबू ने किया था, तीनों ही शराब घोटाले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

हाईकोर्ट के फैसले से AAP असहमत

अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने के ऑर्डर पर आम आदमी पार्टी ने अपनी असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने तो ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर को बिना देखे ही स्टे दे दिया था। ऑर्डर में साफ लिखा है कि तथाकथित शराब घोटाले से जोड़ने वाला ईडी के पास कोई भी सबूत नहीं है। आम आदमी पार्टी की लीगल टीम हाईकोर्ट के फैसले पर विचार कर रही है। जो भी जरूरी कदम होगा, हम उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने साफ तौर पर लिखा है कि ईडी के पास कोई भी सबूत नहीं है, जो सीएम अरविंद केजरीवाल को इस तथाकथित शराब घोटाले से जोड़ता हो, दो साल की जांच के बाद भी एक चवन्नी की रिकवरी नहीं हुई है। यह बात भी ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर में बहुत साफ तौर पर लिखी हुई है।

बता दें, शराब घोटाले में सीबीआई में सबसे पहले मुकदमा दर्ज किया था। इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य को आरोपी बनाया था। उसके कुछ दिन बाद ही सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया और फिर ईडी ने इस घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में सिसोदिया को आरोपी बनाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था।

Previous Post

ब्रेकिंग: इस जिले में SP ने किए बंपर तबादले, देखिए लिस्ट..

Next Post

बड़ी कार्यवाही: काशीपुर के होटल में चल रहा था गंदा काम, A.H.T.U ने मारा छपा, पढ़े..

Next Post
बड़ी कार्यवाही: काशीपुर के होटल में चल रहा था गंदा काम, A.H.T.U ने मारा छपा, पढ़े..

बड़ी कार्यवाही: काशीपुर के होटल में चल रहा था गंदा काम, A.H.T.U ने मारा छपा, पढ़े..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गोपनीय सूचना पर बड़ी कार्रवाई: देहरादून के क्लेमेंटाउन से 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद

गोपनीय सूचना पर बड़ी कार्रवाई: देहरादून के क्लेमेंटाउन से 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद

1 year ago
ब्रेकिंग: नगर आयुक्त के समर्थन में उतरी IAS एसोसिएशन, विधायक के व्यवहार की घोर निंदा..

ब्रेकिंग: नगर आयुक्त के समर्थन में उतरी IAS एसोसिएशन, विधायक के व्यवहार की घोर निंदा..

2 years ago
बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म, 21 वर्ष की सजा 22 हजार अर्थदंड

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म, 21 वर्ष की सजा 22 हजार अर्थदंड

4 years ago
आतंक:   गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

आतंक: गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.