Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: युवा संगम में प्रतिभाग करने को गुरुकुल की टीम रवाना अभियान्त्रिकी एवं प्रोद्यौगिकी संकाय के छात्र कुशल देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति..

बड़ी खबर: युवा संगम में प्रतिभाग करने को गुरुकुल की टीम रवाना अभियान्त्रिकी एवं प्रोद्यौगिकी संकाय के छात्र कुशल देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति..
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: युवा संगम में प्रतिभाग करने को गुरुकुल की टीम रवाना अभियान्त्रिकी एवं प्रोद्यौगिकी संकाय के छात्र कुशल देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति..

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

हरिद्वार: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय 29 और 30 जुलाई, 2023 को दिल्ली के प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम (एबीएसएस) के दूसरे संस्करण का आयोजन कर रहा है।प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी 29 जुलाई को अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपति प्रतिभाग करेंगे। अखिल भारतीय शिक्षा समागम के दूसरे संस्करण के समारोह के दौरान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर, शिक्षा मंत्रालय और एआईसीटीई 29 और 30 जुलाई, 2023 को प्रगति मैदान में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। युवा संगम कार्यक्रम में देश भर से प्रमुख 30 संस्थान भाग ले रहे हैं ।

आपको ज्ञात होगा कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता को मजबूत करने के लिए शिक्षा मंत्रालय एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। देश भर के उत्साही छात्र इस परिवर्तनकारी पहल में भाग लेने के लिए देशभर के अलग अलग राज्यों से आ रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को बढ़ावा देना, विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच सौहार्द को बढ़ावा देना है।एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री की एक दूरगामी पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को दूसरे राज्य की संस्कृति से परिचय और आपसी मेलज़ोल बढ़ाना है।

पूर्व में यह कार्यक्रम 3 चरणों में आयोजित किया गया था जिसके प्रथम चरण में गुरुकुल काँगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार में अगस्त 2022 में कर्नाटक से 50 छात्र छात्राओं का दल उत्तराखण्ड की संस्कृति को आत्मसात् करने के लिए 5 दिवसीय दौरे पर आया था इसके पश्चात अक्तूबर माह में गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय से 49 छात्र छात्राओं का एक दल कर्नाटक की संस्कृति से रूबरू होने के लिए 5 दिवसीय दौरे पर गया।

दूसरी और तीसरी कड़ी में देश भर में सभी राज्यों से इस तरह के दल दूसरे राज्यों में गये।

युवा संगम का यह कार्यक्रम इन्ही सब स्मृतियों को एक मंच पर एक बार पुनः जीवंत करने के लिये आयोजित किया जा रहा है।

आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल सोलह सत्र होंगे जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शासन तक पहुंच, न्यायसंगत और समावेशी शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूह (एसईडीजी) के मुद्दे, राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ), भारतीय ज्ञान प्रणाली, शिक्षा और कार्य के कुशल भविष्य के बीच तालमेल बनाना, शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण आदि पर चर्चा होगी। उच्च शिक्षा के विभिन्न संस्थान भी इसके कार्यान्वयन पर अपनी अपनी प्रगति रिपोर्ट साझा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर युवा संगम कार्यक्रम में उत्तराखंड के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 5 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।

युवा संगम में पूरे देश से 17 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों और छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से कुशल हीरेश द्वारा भारतनाट्यम की प्रस्तुति दी जाएगी । उपरोक्त कार्यक्रम में अभियंत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय विभाग से पीयूष, ए.एम.संजीव, विमल कुमार व मनोविज्ञान विभाग से सुमित सिंह स्वयंसेवी के रूप में प्रतिभाग कर रहे हैं।

दो दिवसीय प्रोग्राम में एक विद्यार्थी को प्रधानमंत्री जी से मिलने का अवसर मिल सकता है , विद्यार्थियों के मन में एक अलग उत्साह है कि उनको एनईपी की तीसरी वर्षगांठ का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है ।

कार्यक्रम के लिए आज सभी पाँचों प्रतिभागी कार्यक्रम समन्वयक डॉ लोकेश जोशी के साथ हरिद्वार से आईटीपीओ प्रगति मैदान दिल्ली के लिए निकल गए है। इस अवसर पर गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सोमदेव शतांशु, कुलसचिव डॉ सुनील कुमार, अभियान्त्रिकी संकाय के डीन प्रो विपुल शर्मा और सभी विभागाध्यक्षों ने कार्यक्रम सफल क्रियान्वयन हेतु अपनी शुभकामनाएँ दी।

Previous Post

एक्सक्लूसिव: डी. एल. एड. प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित। देखें लिस्ट..

Next Post

निलंबित: आज ये अधिकारी हुए निलंबित। आदेश जारी, देखें आदेश..

Next Post
निलंबित: आज ये अधिकारी हुए निलंबित। आदेश जारी, देखें आदेश..

निलंबित: आज ये अधिकारी हुए निलंबित। आदेश जारी, देखें आदेश..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

UKSSSC Paper Leak Case: अब CBI करेगी जांच, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

UKSSSC Paper Leak Case: अब CBI करेगी जांच, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

7 months ago
बड़ी खबर: केदारनाथ में चिनूक से पहुंचाई गई महिंद्रा थार, श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा..

बड़ी खबर: केदारनाथ में चिनूक से पहुंचाई गई महिंद्रा थार, श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा..

2 years ago
श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया.

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया.

1 year ago
बड़ी कार्यवाही: यहां बच्चो का मिड डे मील डकार रहा था प्रधानाध्यापक, हुआ निलंबित..

बड़ी कार्यवाही: यहां बच्चो का मिड डे मील डकार रहा था प्रधानाध्यापक, हुआ निलंबित..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.