Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

गजब: यहां सरकारी ऑफिस बना लड़ाई का अखाड़ा, एई और जेई के बीच जमकर हुई हाथापाई।

गजब: यहां सरकारी ऑफिस बना लड़ाई का अखाड़ा, एई और जेई के बीच जमकर हुई हाथापाई।
0
SHARES
530
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गजब: यहां सरकारी ऑफिस बना लड़ाई का अखाड़ा, एई और जेई के बीच जमकर हुई हाथापाई।

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026

बाजपुर:  खबर ऊधमसिंह नगर जिले से है। इस बार जिले में कोई आपराधिक घटना नहीं बल्कि दो अधिकारियों के बीच दंगल की खबर है। जी हां जिसकी चर्चाएं अब पूरे प्रदेश में हो रही है। यहां जल संस्थान कार्यालय में तैनात एई व जेई के बीच आपसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी और उनमें जमकर लाठी-डंडे चल गये।

नजारा किसी सरकारी आफिस का नहीं बल्कि दंगल के मैदान का हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट में कुर्सी पर बैठी चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी चपेट में आ गई, जिससे उसके एक हाथ में डंडा लगने से वह चोटिल हो गई। दंगल के बीच आनन-फानन उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया है। घटना के बाद जल संस्थान कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह दंगल की खबर आज सुबह करीब 10 बजे की है। जेई प्रेम सिंह नैनवाल व एई बदरे आलम के बीच बाहर बरामदे में कुर्सी रखने को लेकर कहासुनी हो गई, ऐसे में बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों में लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के चलते कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

इसी बीच कार्यालय में दरवाजे के पास कुर्सी पर बैठी चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी गुलैंची देवी पत्नी स्व.सुरेश चंद्र मारपीट की चपेट में आ गई जिसमें उसके एक हाथ में काफी चोटें आई हैं। घायल को कार्यालय में ही तैनात अन्य कर्मचारियों ने निजी अस्पताल पहुंचाया गया है।

वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी हैं। सहायक अभियंता बदरे आलम ने जेई पर शराब का सेवन करके कार्यालय आने व टोकाटाकी करने पर उनकी जाति को इंगित करते हुए अभद्रता का आरोप लगाया है।

जबकि जेई ने भी एई बदरे आलम पर अधिकारी होने का रौव दिखाते हुए कर्मचारियों को डराने-धमकाने व जबरदस्ती बाहर रखी कुर्सी मेज हटवाने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक किसी की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Previous Post

बड़ी खबर:यूकेडी की ममता हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग।

Next Post

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 14 महीने बाद जेल से रिहा।जानिए पूरा मामला।

Next Post
बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 14 महीने बाद जेल से रिहा।जानिए पूरा मामला।

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 14 महीने बाद जेल से रिहा।जानिए पूरा मामला।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : पुलिस ने थाने से ही छोड़े जंगलात के शिकारी

गजब : पुलिस ने थाने से ही छोड़े जंगलात के शिकारी

4 years ago
बिग ब्रेकिंग:11 पुलिस वालों का हुआ ट्रांसफर जिसमें 8 सब इंस्पेक्टर शामिल, देखें किसको भेजा है कहां।

बिग ब्रेकिंग:11 पुलिस वालों का हुआ ट्रांसफर जिसमें 8 सब इंस्पेक्टर शामिल, देखें किसको भेजा है कहां।

3 years ago
पौड़ी : घात लगाए गुलदार ने खेत में चारा लेने है महिला को बनाया निवाला, गांव में मातम

पौड़ी : घात लगाए गुलदार ने खेत में चारा लेने है महिला को बनाया निवाला, गांव में मातम

5 months ago
एक्सक्लूसिव: भाजपा नेता के हत्यारोपी का अवैध घर होगा धाराशाही। कार्यवाही में जुटा प्रशासन

एक्सक्लूसिव: भाजपा नेता के हत्यारोपी का अवैध घर होगा धाराशाही। कार्यवाही में जुटा प्रशासन

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड के इस जिले में आया भूकंप, मचा हड़कंप

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.