Wednesday, April 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

Exclusive: जलविद्युत परियोजना को खनन के ओवरलोड वाहनों से खतरा। जीरो टॉलरेंस की उड़ी धज्जियां

Exclusive: जलविद्युत परियोजना को खनन के ओवरलोड वाहनों से खतरा। जीरो टॉलरेंस की उड़ी धज्जियां
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जलविद्युत परियोजना को खनन के ओवरलोड वाहनों से खतरा। जीरो टॉलरेंस की उड़ी धज्जियां

 

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

उत्तराखंड : बेटे ने की अपने पिता की हथौड़े से मारकर निर्मम हत्या

April 13, 2026
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कब और कैसे शुरू होगी? पूरी डिटेल

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कब और कैसे शुरू होगी? पूरी डिटेल

April 12, 2026

– उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश की विद्युत आपूर्ति हो सकती है ठप

रिपोर्ट- सतपाल धानिया
विकासनगर। विधानसभा अन्तर्गत शक्ति नहर पर बनी जलविद्युत परियोजना पर काफी समय से खतरा मंडरा रहा है। खनन से भरे ओवरलोड वाहन डाकपत्थर बैराज पर बेरोक-टोक आवाजाही कर रहे है। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद भी इस क्षेत्र में अवैध रूप से खनन के ओवरलोड वाहनो को दौड़ाया जा रहा है। रोजाना डाकपत्थर बैराज से 300 से अधिक वाहन गुजर रहे है। जिससे कभी भी अरबो की लागत से बना डाकपत्थर बैराज ध्वस्त हो सकता है और शक्ति नहर पर बनी जलविद्युत परियोजनाओ पर असर पड़ सकता है।

उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश की विद्युत आपूर्ति ठप हो सकती है। बावजूद इसके यूजेवीएनएल व तमाम जिम्मेदार विभाग आंखे बंद किये हुए है। बता दें कि, डाकपत्थर बैराज पर फोटो खींचना तक मना है। लेकिन इन भारी वाहनो की आवाजाही सवाल खड़े कर रही है। डाकपत्थर बैराज में खनन के ओवरलोड वाहनो की वजह से दरारे पड़ गयी है। अगर खनन के ओवरलोड वाहन डाकपत्थर बैराज से ऐसे ही बददस्तूर चलते रहे तो पुल नंबर एक की तरह डाकपत्थर बैराज भी किसी भी समय भरभरा कर ढह सकता है और भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है। साथ ही शक्ति नहर पर बनी सभी जलविद्युत परियोजनाएं तबाह हो जायेंगी।

वैध खनन की आड़ में खूब फलफूल रहा अवैध खनन

डाकपत्थर क्षेत्र से बहने वाली यमुना नदी में खनन माफिया जेसीबी लगाकर अवैध खनन करने में लगा हुआ है। रात-दिन खनन माफिया यमुना नदी से अवैध खनन करने में लगा हुआ है। यमुना नदी में जेसीबी लगाकर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए है और कई जगह से यमुना नदी का बहाव मोड़ दिया गया है। यमुना नदी के स्वरूप के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी को जीवित प्राणी का दर्जा दिया है।साथ ही कहा गया है कि, यमुना नदी के स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नही की जायेगी। बावजूद इसके बेरोकटोक यमुना नदी का सीना चीरा जा रहा है। 09 टन वाले वाहनो में 20-25 टन खनन सामग्री भरी जा रही है। जिससे उत्तराखण्ड सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए राजस्व की हानि हो रही है, वहीं खनन विभाग भी मूकदर्शक बन तमाशा देख रहा है। साथ ही पर्यावरण विभाग भी खामोश है।

धर्मकांटा बना शो पीस, नही लिया जाता खनन से भरे वाहनो का वजन

जिस जगह से खनन किया जा रहा है। वहां पर खनन के नापतौल के लिऐ कांटा लगाया गया है। लेकिन कांटा महज शो पीस बना हुआ है। धर्मकांटे पर किसी भी खनन के वाहन का तोल नही किया जाता और खनन के वाहन बिना कांटे कराए गए यमुना नदी के किनारे बनाए गए स्क्रीनिंग प्लांट में खनन की ढुलाई करने में लगे है। बताया जा रहा है कि, स्क्रीनिंग प्लांट हिमाचल के एक कद्दावर व्यक्ति का है। जिसकी शासन-प्रशासन में बड़ी सांठ-गांठ है. इस व्यक्ति को क्षेत्र के सफेदपोश लोगो का संरक्षण प्राप्त है।जिस वजह से स्थानीय प्रशासन इस अवैध खनन के खेल पर हाथ डालने से कतराता है। हालाकि जो कार्यवाही की भी जाती है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। या दिखावे की कार्यवाही कह सकते है। प्रशासन द्वारा की गयी कार्यवाही को सैकड़ों ट्रक अवैध खनन के रोजाना इस प्लांट में ले जाये जाते है।कार्यवाही इक्का-दुक्का वाहनो पर कर प्रशासन द्वारा इतिश्री कर के अपनी पीठ थपथपाने का काम किया जा रहा है।

प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने में व्यस्त माफियाओं की पौ बारह

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिऐ पुलिस प्रशासन दिन रात लगा हुआ है। लेकिन खनन माफिया पुलिस प्रशासन की आंखो में धूल झोंक कर अवैध खनन कर रहा है। डाकपत्थर बैराज व शक्ति नहर पर बनी जलविद्युत परियोजनाओ को नुकसान पहुंचाने में लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती आ गयी है कि, वैश्विक महामारी को खत्म किया जाये या अवैध कार्यो में लिप्त लोगो पर नजर रखी जाये। क्षेत्र में वर्तमान में सैकड़ों प्रवासी कोरोनटाइन किये गए है। जिसका जिम्मा पुलिस प्रशासन के पास है। ऐसे में अगर कोई भी संक्रमित व्यक्ति क्षेत्र में बाहर आ गया तो भारी पैमाने पर संक्रमण फैल सकता है। लेकिन खनन माफिया वैश्विक महामारी में पुलिस प्रशासन की मुश्किलें बढ़ाने में लगा हुआ है। जो कि चिंता का विषय है।

Previous Post

कोरोना का कहर: आज कोरोना से कुल संक्रमित 89, टोटल 1303, एक्टिव 880

Next Post

Exclusive: शराब की दुकानों में कई अनियमितताएं। निरीक्षण में आई सामने

Next Post
उत्तराखंड: शासन-प्रशासन शराब व्यवसायियों के आगे नतमस्तक

Exclusive: शराब की दुकानों में कई अनियमितताएं। निरीक्षण में आई सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एसजीआरआरयू क्रिकेट में स्कूल ऑफ योगिक साइंस ने नर्सिंग को किया पराजित

एसजीआरआरयू क्रिकेट में स्कूल ऑफ योगिक साइंस ने नर्सिंग को किया पराजित

1 year ago
Big breaking : विजलेंस ने सौंपी दरोगा भर्ती धांधली की रिपोर्ट, 33 फीसदी हुए नाकाबिल, अब शासन के हाथ में फैसला।

Big breaking : विजलेंस ने सौंपी दरोगा भर्ती धांधली की रिपोर्ट, 33 फीसदी हुए नाकाबिल, अब शासन के हाथ में फैसला।

2 years ago
बड़ी खबर: यहां देह व्यापार का पर्दाफास। नौकरी का झांसा देकर धकेल रहे देह व्यापार में..

बड़ी खबर: यहां देह व्यापार का पर्दाफास। नौकरी का झांसा देकर धकेल रहे देह व्यापार में..

3 years ago
स्ट्रीट लाईटों से जुड़ी शिकायतों पर डीएम सख्त: अब तक लगभग 6 हजार लाइट की जा चुकी हैं, ठीक

स्ट्रीट लाईटों से जुड़ी शिकायतों पर डीएम सख्त: अब तक लगभग 6 हजार लाइट की जा चुकी हैं, ठीक

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड : बेटे ने की अपने पिता की हथौड़े से मारकर निर्मम हत्या
  • केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कब और कैसे शुरू होगी? पूरी डिटेल
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम: उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने 33% महिला आरक्षण को बताया लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

उत्तराखंड : बेटे ने की अपने पिता की हथौड़े से मारकर निर्मम हत्या

April 13, 2026
केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कब और कैसे शुरू होगी? पूरी डिटेल

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कब और कैसे शुरू होगी? पूरी डिटेल

April 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.