Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

ओंकेश्वर धाम से रवाना होगी भगवान बद्रीनाथ धाम की चल विग्रह डोली

ओंकेश्वर धाम से रवाना होगी भगवान बद्रीनाथ धाम की चल विग्रह डोली
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओंकेश्वर धाम से रवाना होगी भगवान बद्रीनाथ धाम की चल विग्रह डोली

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग : केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली  शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से धाम रवाना होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से धाम पहुंचाने वाले हक – हकूकधारियो, देव स्थानम् बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा तीर्थ पुरोहित की सूची को अन्तिम रूप देने के साथ ही सभी की सैप्लिंग व वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
ओकारेश्वर मन्दिर में देर सांय को सम्पन्न हुई भैरवनाथ पूजा में भी सिमित पूजारियों, वेदपाठियों व देव स्थानम् बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों को शामिल होने की अनुमति दी गयी थी । शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार मिनी लाकडाउन का किसी प्रकार उल्लघंन न हो इसके लिए तहसील प्रशासन द्वारा भैरवनाथ पूजन व डोली के धाम रवाना होते समय कुछ स्थानों पर धारा 144 लागू कर दी गयी है, जबकि बृहस्पतिवार देर सांय को पौराणिक परम्पराओं के अनुसार केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा – अर्चना विधि – विधान से सम्पन्न हो गयी है, जबकि भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम रवाना होने से पूर्व तहसील प्रशासन, तीर्थ पुरोहित समाज, जनप्रतिनिधियों व हक-हकूकधारियों की बैठक शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में सम्पन्न हुई। जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी रविन्द्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ठीक आठ बजे शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से धाम के लिए रथ से रवाना होगी व डोली के धाम रवाना होने से पूर्व सभी पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा  और ऊखीमठ से गौरीकुण्ड तक परम्परा के अनुसार सभी जगह पर पूजा – अर्चना भोग लगाया जायेगा तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन न हो इसलिए कुछ स्थानों पर धारा 144 लागू कर दी गयी है जिसके कारण ओकारेश्वर मन्दिर में 50 मीटर व डोली के गुजरने वाले स्थानों पर 20 मीट क्षेत्र प्रतिबन्धित कर दिया गया है ! उन्होंने बताया कि देव स्थानम् बोर्ड के 14 अधिकारियों, कर्मचारियों, 14 हक – हकूकधारियो तथा 8 तीर्थ पुरोहित के अलावा कुछ सेवकों को केदारनाथ धाम जाने की अनुमति दी गयी है तथा मिनी लांकडाउन का उल्लंघन न हो इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्य कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए भी केदारनाथ मंदिर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।  मक्कूमठ से तुंगनाथ धाम डोली के साथ चलने वाले 30 अधिकारियों, कर्मचारियों, तीर्थ पुरोहित को अनुमति दी गयी है।  देव स्थानम् बोर्ड के अधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि देर सांय सम्पन्न हुई भैरवनाथ पूजन में रावल भीमाशंकर लिंग, चार प्रधान पुजारी, दो वेदपाठी तथा सिमित अधिकारी, कर्मचारी शामिल हो सके।  उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में देव स्थानम् बोर्ड के 12 अधिकारी, कर्मचारी तैनात है। कपाट खुलने की सभी तैयारियां चाक – चौबन्द कर दी गयी है।

Related posts

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
Previous Post

आप प्रवक्ता का भाजपा अध्यक्ष पर पलटवार। कहा कुम्भ से फैला कोरोना

Next Post

गुड न्यूज: संक्रमित कर्मचारियों के लिए वन विभाग ने तैयार किया आइसोलेशन वार्ड

Next Post
गुड न्यूज: संक्रमित कर्मचारियों के लिए वन विभाग ने तैयार किया आइसोलेशन वार्ड

गुड न्यूज: संक्रमित कर्मचारियों के लिए वन विभाग ने तैयार किया आइसोलेशन वार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अजब-गजब: उत्तराखंड में एक ऐसी सड़क। डामरीकरण के बाद भी नहीं जा सकती गाड़ी

अजब-गजब: उत्तराखंड में एक ऐसी सड़क। डामरीकरण के बाद भी नहीं जा सकती गाड़ी

4 years ago
Buisness idea: कबाड़ से आप कमा सकते हैं लाखों रूपये! जानिए इस खास रिपोर्ट में..

Buisness idea: कबाड़ से आप कमा सकते हैं लाखों रूपये! जानिए इस खास रिपोर्ट में..

4 years ago
सहकारिता ने वितरित की जैविक सामग्री

सहकारिता ने वितरित की जैविक सामग्री

6 years ago

Dehradun : मिलावटखोरी की आशंका बढ़ने पर डीएम ने छापेमारी तेज करने के दिये निर्देश।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.