Wednesday, July 8, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

मणिपुर में उत्तराखंड के दो सपूतों ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

मणिपुर में उत्तराखंड के दो सपूतों ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मणिपुर में आतंकियों के कायराना हमले में उत्तराखंड के दो सपूत हुए वीरगति को प्राप्त

मणिपुर : मणिपुर में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुए कायराना हमले में उत्तराखंड के दो वीर सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीदों में अल्मोड़ा निवासी वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और पौड़ी गढ़वाल के हवलदार चंद्र मोहन सिंह शामिल हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। दोनों जवानों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रदेशभर से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 पहले से ही घात लगा कर बैठे थे आतंकी

जानकारी के अनुसार, मणिपुर के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में नियमित ऑपरेशनल मूवमेंट के दौरान सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने के हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन उन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अंतिम सांस ली। इस हमले में कुछ अन्य जवानों के घायल होने की भी सूचना है।

Related posts

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित

July 7, 2026
उत्तराखंड में 11 करोड़ की खरीद पर बवाल, ‘जादू के पिटारे’ का सच खंगालेगा निदेशालय

उत्तराखंड में 11 करोड़ की खरीद पर बवाल, ‘जादू के पिटारे’ का सच खंगालेगा निदेशालय

July 7, 2026

तीन जुलाई को ही ड्यूटी पर गए थे जवान चंद्र मोहन सिंह 

पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के डांडातोली गांव निवासी हवलदार चंद्र मोहन सिंह 3 जुलाई को ही छूटी खत्म कर जिम्मेदारियां निभाने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। बताया जा रहा है कि उनके पिता का हाल ही में निधन हुआ था। अंतिम संस्कार और पारिवारिक क्रियाकर्म पूरा करने के बाद उन्होंने 3 जुलाई को फिर से ड्यूटी जॉइन की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद उनके शहीद होने की खबर ने पूरे गांव और क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया।

दोनों जवानों की शहादत से परिवारों में पसरा मातम

शहीद चंद्र मोहन सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में निवास करता है। जैसे ही शहादत की सूचना गांव पहुंची, स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया।

वहीं, अल्मोड़ा निवासी वारंट अधिकारी बलवंत सिंह की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक क्षेत्र में भी मातम पसर गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों वीर जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

भारतीय सेना और असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सेना शहीदों के परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने दोनों जवानों के सर्वोच्च बलिदान पर श्रद्धांजलि अर्पित की 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी दोनों वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि संदेश साझा करते हुए शहीदों के साहस और समर्पण को नमन किया।

देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन दोनों वीर सपूतों की शहादत हमेशा याद रखी जाएगी। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा बना रहेगा।

Previous Post

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव के आरक्षण पर सरकार से मांगे मूल प्रमाण पत्र।

हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव के आरक्षण पर सरकार से मांगे मूल प्रमाण पत्र।

1 year ago
वारदात : दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ 5 लाख से भरा बैग,उड़ा ले गया चोर।

वारदात : दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ 5 लाख से भरा बैग,उड़ा ले गया चोर।

4 years ago
डोईवाला में आप से समाज कल्याण मंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

डोईवाला में आप से समाज कल्याण मंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

5 years ago
दुखद: यहां कुछ युवकों  ने शिक्षा कर्मचारी के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती।

दुखद: यहां कुछ युवकों ने शिक्षा कर्मचारी के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • मणिपुर में उत्तराखंड के दो सपूतों ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान
  • बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित
  • उत्तराखंड में 11 करोड़ की खरीद पर बवाल, ‘जादू के पिटारे’ का सच खंगालेगा निदेशालय

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

मणिपुर में उत्तराखंड के दो सपूतों ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

मणिपुर में उत्तराखंड के दो सपूतों ने दिया देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

July 8, 2026
बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, बीकेटीसी ने निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को किया निलंबित

July 7, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.