Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में इन योजनाओं का किया शिलान्यास

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में इन योजनाओं का किया शिलान्यास
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में इन योजनाओं का किया शिलान्यास

Related posts

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

August 17, 2026
उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

August 16, 2026

कोटद्वार।प्रदेश के मा. उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाल एवं दुग्ध विकास तथा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत नौगांव पज्याणा में बहुद्देशीय बारात घर तथा पैठाणी बाजार में द्वितीय फेज-2 टैक्सी पार्किंग हेतु अवशेष निर्माण 10 लाख का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने पैठाणी डांग गांव में आधार कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनाने हेतु आयोजित कैंप कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। इसके उपरांत मा0 मंत्री ने स्योली तल्ली गांव में ग्रामीणों को वन नेशन वन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मा0 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने नवनिर्मित पार्किंग का निरीक्षण कर कहा कि फेज- 2 पार्किंग को भव्य रूप में विकसित करें। जिससे बाजार आने वाले लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सके और बाजार में जाम से निजात मिल सके। श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के श्रमिकों के 25 हजार श्रमिक कार्ड बनाये जायेगें। श्रमिकों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण किया जायेगा सहायता समाग्री। गरीब परिवार के श्रमिकों के पहले प्राथमिकता के आधार पर बनाये जायेगे श्रमिक कार्ड। सबका साथ सबका विकास के तहत समानता के आधार पर श्रमिकों के कार्ड बनाने हेतु जन प्रतिनिधियों को सहयोग देने को कहा। राज्य में आधार कार्ड बनाने से सही आकडा आया है जिससे फर्जीबाडा कम हुआ है।आधार कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनाने हेतु आयोजित कैंप के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 रावत ने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत में एक कॉमन सर्विस सेंटर खोला जाएगा, जिसका संचालन गांव का ही कोई व्यक्ति करेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में 5 प्रमुख सुविधाएं देंगे। जिसमे आधार कार्ड, श्रम योगी पेंशन कार्ड, उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड में श्रमिक रजिस्ट्रेशन और बिजली पानी के बिल जमा करने व मूल निवास, स्थाई निवास, जन्म प्रमाणपत्र, मृत प्रमाण व जाती प्रमाण पत्र भी बनाये जाने आदि की सुविधा होगी। कहा कि आने वाले समय में कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी दिये जायेगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक समस्त गांव को 4जी कनेक्टविटी से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन नेशन व राशन कार्ड बनाकर लोगों की मुश्किलों को दूर किया है और इसी के तहत में श्रीनगर विधानसभा में हर न्याय पंचायत में जाकर इसका शुभारंभ किया जायेगा। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति देश मे कहीं भी राशन ले सकता है। मा0 उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 रावत ने कहा कि श्रम विभाग की योजना के तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार श्रमिक को श्रमिक कार्ड से लाभान्वित किया जायेगा। उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के तहत श्रमिकों के बनाये जा रहे कार्ड के लिए श्रमिक के 90 दिन के उपस्थिति कार्य होना चाहिए। जिस हेतु उन्होने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने की बात कही। कहा कि पहले प्राथमिकता के आधार पर गरीब परिवार के श्रमिक के कार्ड बनाये जाएंगे। यह भी कहा कि शीघ्र ही श्रम विभाग की 90 दिनों की उपस्थिति के प्रावधान को उत्तराखंड राज्य के श्रमिकों को 50 दिन की उपस्थिति का प्रावधान किये जायेगे। योजना के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई मशीन, स्कूल पड़ने वाली लड़कियों को साइकिल व दिव्यांगों को स्कुटी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई श्रमिक या उसके परिवार से किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो सरकार/श्रम विभाग की ओर से उसे 10 लाख की धनराधि तक का मुफ्त इलाज किया जायेगा। साथ ही किसी श्रमिक के बच्चे उच्च शिक्षा आईएएस एमबीबीएस आदि के लिए 25 लाख तक की सहायता दिया जाएगा। कहा कि कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले श्रमिक के बच्चे को 1800 छात्रवृति, 6 से 10वीं तक 2400 व 11 से 12वीं के छात्रों को 3000, तथा स्नातक के छात्रों को 10 हजार तक कि छात्रवृति दी जाएगी। उन्होंने इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर गांव में हर घर मे नल व हर नल में जल योजना ने अंतर्गत पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे।
इस अवसर पर पैठाणी मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मण्डल उपाध्यक्ष भरत सिंह पंवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय रौथाण, व्यापार संघ अध्यक्ष पैठाणी डॉ. मनवर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य टीला गणेश नेगी, प्रधान ग्राम डांग बबली देवी, श्रम विभाग कोटद्वार के प्रशासनिक अधिकारी कमल कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous Post

आई.एम.ए मे चयनित हुए शुभम बिष्ट उत्तराखंड का नाम किया रोशन

Next Post

सिफारिश विहीन युवाओं के रोजगार से हाथ खाली। मोर्चा ने मुख्य सचिव से किया मुख्य आग्रह। दिया अल्टीमेटम

Next Post
सिफारिश विहीन युवाओं के रोजगार से हाथ खाली। मोर्चा ने मुख्य सचिव से किया मुख्य आग्रह। दिया अल्टीमेटम

सिफारिश विहीन युवाओं के रोजगार से हाथ खाली। मोर्चा ने मुख्य सचिव से किया मुख्य आग्रह। दिया अल्टीमेटम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: नैनिताल में 09 नए कोरोना पॉजिटिव। कुल संख्या 349

Breaking: कोटद्वार में मिले दो युवक कोरोना संक्रमित

6 years ago
बड़ी खबर: इन विभागों में 6 महीने तक हड़ताल पर तत्काल प्रभाव से रोक, अधिसूचना जारी..

बड़ी खबर: इन विभागों में 6 महीने तक हड़ताल पर तत्काल प्रभाव से रोक, अधिसूचना जारी..

3 years ago
बिग ब्रेकिंग : आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले

बिग ब्रेकिंग : आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले

2 years ago
भंडाफोड़: राजधानी में यहां चल रहा था स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार। 13 लड़कियां गिरफ्तार..

भंडाफोड़: राजधानी में यहां चल रहा था स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार। 13 लड़कियां गिरफ्तार..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.