Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

शर्मनाक घटना: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का खुलासा, महिला सहित 6 गिरफ्तार..

शर्मनाक घटना: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का खुलासा, महिला सहित 6 गिरफ्तार..
0
SHARES
516
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शर्मनाक घटना: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का खुलासा, महिला सहित 6 गिरफ्तार..

 

Related posts

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया  कांड, परिवार सदमे में

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया कांड, परिवार सदमे में

September 25, 2026
उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

September 2, 2026

हरिद्वार: सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने पर प्रेमी से मदद मांगने गई नाबालिग की उसके ही प्रेमी ने जघन्य हत्या कर दी। हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे के अंदर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर घटना में शामिल महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, तीन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पतंजलि रिसर्च सेंटर शांतरशाह के पास 24 जून को सुबह लगभग 5 बजे एक अज्ञात लड़की का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान शांतरशाह बहादराबाद निवासी के रूप में हुई। थाना बहादराबाद पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर धारा 120 बी, 363, 366, 376 ए, 376 डी, 302, 506 आईपीसी व 5हध्6 पोक्सो अधिनियम दर्ज किया। गांव में कानून व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स तैनात कर नाबालिग का दाह संस्कार किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल घटना के अनावरण हेतु 5 टीमों का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना स्थल और नामजद अभियुक्तों के घरों के आसपास एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के साथ ही 500 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ व 100 से अधिक मोबाइल नंबरों की सीडीआर चेक की। मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह तथ्य प्रकाश मे आया की मृतका 6 माह से नामजद अभियुक्त अमित सैनी के संपर्क में थी, जो शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

घटना से पूर्व 23 जून की रात को मृतका के परिचित नितिन ने अपने दोस्त निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व एक अन्य दोस्त के साथ मृतका के साथ दुष्कर्म की योजना बनाई। नितिन ने मृतिका को मिलने के बुलाया। 23 जून की सांय शिवगंगा विहार तिराहा शांतरशाह रोड से नितिन और निखिल मृतका को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले आए। तुषार उर्फ भोला व मौसम इनको हाईवे पर मिले। जिसके बाद पांचों, दो मोटरसाइकिल पर बोंगला बाईपास रोड पर आए और वहां पर इनके द्वारा स्वयं एव मृतका को बियर पिलाई गई।

मृतका को अधिक नशा होने के कारण यह लोग मृतका को गंगा नहाने का बहाना करके हरिद्वार ले गए और उसके बाद वहां से मृतका को अपने साथ मोटरसाइकिल पर वापस रोहल्की जाने वाले रोड पर सुनसान जगह पर ले गए, जहां पर नितिन व निखिल ने बारी-बारी मृतका के साथ दुष्कर्म किया। इसी समय सड़क पर कुछ लोगों के आने से ये लोग डर गए। नितिन व निखिल ने मृतका को मोटर साइकिल पर बैठाकर रात को वापस उसके घर के पास छोड़ दिया।

घटना के बाद रात को ही मृतका मदद के लिए अपने प्रेमी अमित सैनी के घर पहुंची। अमित के घर पर उस समय उसके पिता मदन पाल सैनी, माता शशि देवी एवं बहन रूबी सैनी मौजूद थे। अमित मृतका को अपने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान जब मृतका ने स्वयं के साथ दुष्कर्म की बात अमित सैनी को बताई तो वह आग बबूला होकर मृतका पर ही भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। घर के अंदर काफी शोर शराबा होने लगा। अमित सैनी के परिजन लड़की के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने लगे। मारपीट के दौरान मृतका का सिर घर के लोहे के गेट पर लगा, जिससे वह घायल हो गई।

अमित सैनी घबरा गया और लड़की को रास्ते से हटाने का प्लान बना कर मृतका का पीछा कर उसको रास्ते में पकड़कर उसकी हत्या करने के उद्देश्य से दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट के सामने लाया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए मृतका को जान से मारने की नियत से रुड़की से हरिद्वार की ओर जाने वाले किसी अज्ञात वाहन के सामने धक्का देकर अंधेरे में खड़ा रहा और उसके मरने की पुष्टि करके वहाँ से भाग गया। उसने पूरी घटना की जानकारी अपने चचेरे भाई आदित्य सैनी को बताई।

24 जून की प्रातः जब मृतका की माँ आदित्य राज सैनी के पास पहुंची तो आदित्य राज सैनी ने सबकुछ जानते हुए मृतका की मृत्यु के साक्ष्य व जानकारी को छुपाते हुए मृतका की माँ को गुमराह करते हुए पुलिस के पास न जाने व अपने स्तर से उसकी तलाश करने की बात कहकर भेज दिया गया।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार परघटना में सम्मिलित मुख्य अभियुक्त अमित सैनी व उसकी मां को गिरफ्तार किया। आरोपी अमित सैनी की निशांदेही पर खून आलूदा कपड़ा मृतका तथा घटना से संबंधित चादर व महिला अभियुक्ता से मृतका का मोबाइल बरामद किया गया। तथा मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त नितिन व निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व मौसम को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित दबोचा गया।

प्रारम्भिक पूछताछ में उक्त अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना क्रम को स्वीकार किया गया। उक्त घटना में प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास व अन्य साक्ष्य एकत्रित हेतु प्रयास जारी हैं।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- अमित सैनी पुत्र मदन पाल सैनी निवासी ग्राम शांतर शाह थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

2- नितिन पुत्र बीरपाल निवासी ग्राम शांतर शाह थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

3- निखिल पांचाल पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम शांतर शाह थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

4- शशि देवी पत्नी मदनपाल सैनी निवासी ग्राम शांतरशाह थाना बहादराबाद, हरिद्वार

5- तुषार उर्फ काला पुत्र अनुज निवासी ग्राम रोहलकी थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र करीब 20 वर्ष

6- मौसम पुत्र स्व प्रेम निवासी टांडा विहारीगढ़ सहारनपुर हाल किरायेदार संजू चैहान रोहल्की थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र करीब 19 वर्ष

नामजद/प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त

1- आदित्य राज सैनी

2- मदनपाल सैनी

3- रूबी सैनी

Previous Post

वीडियो: रुद्रपुर में नकाबपोशों ने युवक को मारी गोली,  मची अफरा तफरी, देखें वीडियो..

Next Post

दुखद: यहां सेल्फी लेने के दौरान गहरी खाई में गिरी महिला, मौत ..

Next Post
दुखद: यहां सेल्फी लेने के दौरान गहरी खाई में गिरी महिला, मौत ..

दुखद: यहां सेल्फी लेने के दौरान गहरी खाई में गिरी महिला, मौत ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: इस जिले में इंस्पेक्टरों के बंपर तबादले।देखे लिस्ट

बिग ब्रेकिंग: इस जिले में इंस्पेक्टरों के बंपर तबादले।देखे लिस्ट

4 years ago
बिग ब्रेकिंग :-आय से अधिक संपत्ति के आरोप में आईएएस रामविलास देर रात हुए गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग :-आय से अधिक संपत्ति के आरोप में आईएएस रामविलास देर रात हुए गिरफ्तार

4 years ago

कोरोना का कहर जारी ये हैं आज के ताज़ा आंकड़े

5 years ago
रास्तों पर चमचमाती टाइलों सहित प्रकाश व्यवस्था। सफाई अभियान की ओर अग्रसर नगरपंचायत

रास्तों पर चमचमाती टाइलों सहित प्रकाश व्यवस्था। सफाई अभियान की ओर अग्रसर नगरपंचायत

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.