Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

क्राइम: हरिद्वार में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, सगी पोती ने करवाई दादी की हत्या..

क्राइम: हरिद्वार में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, सगी पोती ने करवाई दादी की हत्या..
0
SHARES
730
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्राइम: हरिद्वार में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, सगी पोती ने करवाई दादी की हत्या..

 

Related posts

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

August 12, 2026

हरिद्वार: गंगा सप्तमी के पर्व पर ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि तीर्थ पुरोहित अनुराग शर्मा गंगा सप्तमी के पर 14 कई को अपनी पत्नी, परिजनों के साथ पूजा अर्चना के लिए हर की पैड़ी गए हुए थे। उनकी बुजुर्ग मां घर पर अकेली थीं। दोपहर के समय चीख पुकार की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्ग महिला को लहुलुहान हालत में फर्श पर पड़ा पाया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि प्रकरण में पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से कार्रवाई की। विवेचना में जुटी दस अलग-अलग पुलिस टीमों ने रात-दिन एक करते हुए अलग-अलग एंगल से पड़ताल की। घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे अनेकों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कई संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही हत्या के दौरान आवाजाही करते दिख रहे एक संदिग्ध युवक से सख्ती के साथ पूछताछ की तो युवक ने हत्या की बात कबूलते हुए पूरे घटनाक्रम और हत्या की वजह सहित इसमें शामिल सभी किरदारों से पर्दा उठा दिया।

ये थी हत्या की वजह-

संदिग्ध युवक बीबीए के छात्र उदित झा ने पूछताछ में बताया कि मृतका की पोती भूमिका (काल्पनिक नाम) का अनुराग के साथ व उदित झा का कनखल निवासी आयशा (काल्पनिक नाम) के साथ अफेयर है। भूमिका और आयशा एवं उदित झा और अनुराग भी आपस में दोस्त हैं। आयशा और उदित झा के प्राइवेट फोटो, वीडियो मृतका की पोती भूमिका के पास थी। भूमिका अपने ब्वायफ्रेंड अनुराग को समय-समय पर काफी पैसे देती रहती थी और उसको आई फोन के लिए भी पैसे दिए थे। बताया कि अनुराग लोकल स्तर पर मात्र 10 से 15 हजार रुपए के बीच की नौकरी करता था, लेकिन भूमिका की वजह से उसको कभी भी पैसों की कमी नहीं रही। घर से धीरे-धीरे करके लगातार पैसे गायब होने पर मृतका अर्चना ने पैसे छुपाने शुरू कर दिए। बताया कि मृतका दादी समझ गई कि उसकी पोती भूमिका ही ऐसा करती है। इससे परेशान होकर दादी को अपने रास्ते से हटाने के लिए भूमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर उदित झा को ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी कि तू मेरी दादी को रास्ते से हटा दे वरना तेरी प्राइवेट वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। योजना ये बनी कि जब घर के सभी लोग जरूरी काम से घर से बाहर चले जाएं तो युवक घर जाकर दादी का काम तमाम कर दे।

प्लान के तहत दिया गया वारदात को अंजाम

14 मई को जब गंगा सप्तमी के दिन मृतक महिला अर्चना के घर के सभी सदस्य गंगा स्नान, पूजन के लिए हरिद्वार चले गए तो मृतका की पोती भूमिका नेमुख्य अभियुक्त उदित झा को अपने घर की सारी जानकारी उपलब्ध करवाकर सूचना दी गई। अभियुक्त उदित झा उस समय गंगा पूजा के लिए हर की पैड़ी गया था। वहां से स्कूटी से घर आया और अपने कपड़े चेंज कर रास्ते से अंसारी मार्केट से हथौड़ा खरीदा और अपनी स्कूटी को घर से कुछ दूर खड़ा कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरो से बचने के लिये छाता ओढकर पैदल-पैदल गलियों से चलकर मृतका के घर पर आया। दरवाजा मृतका दादी ने खोला। उदित झा ने मृतका के पोते मुकुंद के बारे पूछा और उसे अपना दोस्त बताकर मृतका से पीने के लिये पानी मांगा।

जब मृतका बरामदे में रखे फ्रीज से पानी निकाल रही थी तो उसी दौरान मुख्य अभियुक्त उदित झा ने अचानक हथोड़े से चेहरे पर वार कर दिया। जिससे महिला चिल्लाई तो आरोपित ने पकड़े जाने के डर से मृतका के सिर व चेहरे के ऊपर हथोड़े से कई वार कर दिये तथा मृतका को लहुलुहान कर घर से भाग निकला। एसएसपी ने बताया कि आरोपित की निशांनदेही पर हथोड़ा, मास्क, छाता व स्कूटी बरामद की कर ली गई है। पुलिस ने षडयंत्रकर्ता भूमिका (मृतका की पोती) पुत्री अनुराग शर्मा निवासी मोहल्ला चकलान ज्वालापुर हरिद्वार व हत्यारोपी उदित झा पुत्र अमित झा निवासी न्यू धीरवाली ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है।

Previous Post

ब्रेकिंग: वनग्नि को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पेश होने का आदेश..

Next Post

ब्रेकिंग: चार धामों के 200 मीटर के दायरे में मोबाईल पर प्रतिबंध, रील बनाने के चक्कर में बन जाएगी “रेल”

Next Post
ब्रेकिंग: चार धामों के 200 मीटर के दायरे में मोबाईल पर प्रतिबंध, रील बनाने के चक्कर में बन जाएगी “रेल”

ब्रेकिंग: चार धामों के 200 मीटर के दायरे में मोबाईल पर प्रतिबंध, रील बनाने के चक्कर में बन जाएगी "रेल"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

प्रेम नगर के बंद मकान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप।

प्रेम नगर के बंद मकान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप।

4 years ago
महंगाई: महंगाई की मार , टोल टैक्स बढ़ते ही,  बढ़े अमूल दूध और मदर डेयरी के दाम..

महंगाई: महंगाई की मार , टोल टैक्स बढ़ते ही,  बढ़े अमूल दूध और मदर डेयरी के दाम..

2 years ago
बड़ी खबर: इतने ट्रांजेक्शन करने पर लगेगा खाताधारकों पर चार्ज।जानिए नया अपडेट

बड़ी खबर: इतने ट्रांजेक्शन करने पर लगेगा खाताधारकों पर चार्ज।जानिए नया अपडेट

4 years ago
दुखद: यहां सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, पत्नी और बच्चे घायल..

दुखद: यहां सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, पत्नी और बच्चे घायल..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.