Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home मौसम

Weather alert: गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, 17 जून से बदल सकता है उत्तरखंड में मौसम..

Weather alert: गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, 17 जून से बदल सकता है उत्तरखंड में मौसम..
0
SHARES
200
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather alert: गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, 17 जून से बदल सकता है उत्तरखंड में मौसम..

 

Related posts

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

April 27, 2026
Weather alert : आने वाले दिनों में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश के साथ साथ बर्फ पड़ने के आसार

Weather alert : आने वाले दिनों में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश के साथ साथ बर्फ पड़ने के आसार

April 20, 2026

Weather Update: कुछ एक जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसका खास असर तापमान पर नहीं पड़ेगा।चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत पाने के लिए मैदान से लेकर पहाड़ों तक लोग प्री मानसून की बारिश की आस लगाए हैं। लेकिन आसमान से पूरे उत्तराखंड में सिर्फ आग ही बरस रही है।

आलम यह है कि जून में अभी तक सिर्फ एक ही दिन मेघ बरसे हैं।उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अभी फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्री-मानसून की बारिश की संभावना कम है। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी से राहत के आसार कम हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो जून की शुरुआत से कुछ एक दिनों को छोड़ दून का तापमान 40 डिग्री के पार रहा है। बीते बृहस्पतिवार को तो 121 साल बाद दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया।

शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 43 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते दिन के साथ रात को भी गर्म हवाओं ने जमकर झुलसाया।

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो अभी प्रदेशभर में 53.7 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 16.9 एमएम बारिश ही हुई है, जो कि सामान्य बारिश से 68 फीसदी कम है।

इसमें से हरिद्वार जिले में तो न के बराबर सिर्फ 0.2 एमएम बारिश हुई। जबकि, देहरादून में 17 एमएम बारिश हुई। उधर शनिवार को भी दून का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

एक जून की बौछारों से गिरा था रात का पारा

महीने के पहले दिन दून में शाम के समय बारिश की बौछार हुई तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी। इसका असर रात के न्यूनतम तापमान में भी देखा गया था। सामान्य से छह-सात डिग्री अधिक रहने वाला न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक के साथ 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

17 जून के बाद करवट बदलेगा मौसम

प्रदेश के मैदानी इलाकों में बीते कई दिनों से पड़ रही भीष्ण गर्मी का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों तक राजधानी देहरादून सहित आसपास के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है।

हालांकि 17 जून के बाद मौसम करवट बदल सकता है,आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से मैदानी इलाकों में तापमान 40 के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है।

जिससे मैदानी इलाकों में पढ़ रही भीषण गर्मी और परेशान कर सकती है। हालांकि मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि मैदानी इलाकों में पिछले चार दिनों से तापमान 40 के पार पहुंच चुका है जिससे हीट वेब जैसी कंडीशन बनी हुई है।

हालांकि आगे भी ऐसी स्तिथि रहने का अनुमान है,इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में आज छुटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 17 जून से प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका है।
Previous Post

हाईकोर्ट ब्रेकिंग:  10 करोड़ रूपये के घोटाले में, ऋषिकेश नगर निगम और राज्य सरकार 19 जून तक करे स्तिथि स्पष्ट HC 

Next Post

बड़ी खबर: इन दो अधिकारियों पर बैठेगी विजिलेंस की जांच, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश..

Next Post
बड़ी खबर: इन दो अधिकारियों पर बैठेगी विजिलेंस की जांच, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश..

बड़ी खबर: इन दो अधिकारियों पर बैठेगी विजिलेंस की जांच, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर  : आईपीएल पूर्व प्रमुख ललित मोदी का दावा स्वर्गीय एनडी तिवारी की विदेशों में संपत्ति।

बड़ी खबर  : आईपीएल पूर्व प्रमुख ललित मोदी का दावा स्वर्गीय एनडी तिवारी की विदेशों में संपत्ति।

3 years ago
हर दिन सिर्फ इतना करें और कभी नहीं दिखेगा घर में एक भी कीड़ा!

हर दिन सिर्फ इतना करें और कभी नहीं दिखेगा घर में एक भी कीड़ा!

1 year ago
बड़ी खबर : देहरादून में कांग्रेस के इस नेता के घर पर ED की रेड

बड़ी खबर : देहरादून में कांग्रेस के इस नेता के घर पर ED की रेड

1 year ago
देवाल ब्लॉक में लोगों को नहीं मिल रहा सरकारी राशन का लाभ

देवाल ब्लॉक में लोगों को नहीं मिल रहा सरकारी राशन का लाभ

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.