Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

युवती ने लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, घर वालों की डांट से बचने के लिए फंसाया युवकों को।

युवती ने लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, घर वालों की डांट से बचने के लिए फंसाया युवकों को।
0
SHARES
507
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुमाऊं : हल्द्वानी में कार में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब नया मोड़ आ गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मुकदमे की धाराएं बदल दी हैं। अब पुलिस ने अपहरण और छेड़छाड़ की धाराओं में जांच शुरू कर दी है। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने भी यही बयान दिए हैं।सोमवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसएसपी ने बताया कि रविवार को एक युवती थाने पहुंची थी। उसने आरोप लगाया था कि शनिवार शाम को वह हीरानगर तिराहे पर खड़ी थी। इस दौरान सफेद रंग की कार उसके पास आकर रुकी। कुछ युवकों ने उसे खींचकर कार में बैठा लिया और उसका अपहरण हुआ। कार को अंदर से लाॅक कर दिया। उसे शराब पिलाई। इसके बाद कार शहर में तीन घंटे दौड़ती रही। इस बीच उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

एसएसपी के अनुसार, यह मामला युवती से जुड़ा था, इसलिए बिना कोई देरी किए दुष्कर्म व अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। एसपी सिटी हरबंस सिंह के नेतृत्व में कोतवाली, मुखानी, काठगोदाम और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष की टीम बनाकर उन्हें इसकी जांच सौंपी गई।

Related posts

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026

 

युवती का मेडिकल कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद सीसीटीवी की जांच की गई। साथ ही मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। मामले में दुष्कर्म की धारा को छेड़छाड़ में बदल दिया गया है। छेड़छाड़ और अपहरण की धारा में प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है

डांट के डर से लगाए आरोप

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि युवती की मां और भाई एक शादी समारोह में गए थे। युवती को भी वहीं जाना था। जब उसने अपने भाई और मां को फोन किया तो उसका फोन उठा नहीं। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसने माता-पिता की डांट के डर से दुष्कर्म की बात कही।

 

चारों आरोपियों को भेजा जेल, कार सीज

पुलिस ने गौजाजाली निवासी ऋषि सागर (29), मनोज सागर (38) निवासी दुर्गा कॉलोनी गौजाजाली, अक्षित बसी (26) निवासी गौजाजाली और धम्मी उर्फ धर्म कीर्ति (30) निवासी देवलचौड़ बंदोबस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मनोज सागर व ऋषि को शनिवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को अक्षित व धम्मी को भी पकड़ लिया गया। कार सीज कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

युवती ने आपस में बात करते सुना तब तहरीर में युवती की ओर से दी गई तहरीर और मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में युवती ने बताया कि वह चार युवकों को नहीं जानती है। उसने कहा कि वह शराब पीकर एक-दूसरे का नाम ले रहे थे। इस कारण उसने अपनी तहरीर में चारों के नाम लिखे हैं।

दो महीने पहले खरीदी थी नई कार

पुलिस के अनुसार, टाटा पंच कार मनोज सागर के नाम पर है। उसने दो महीने पहले ही नई कार खरीदी थी। अभी तक कार का नंबर भी नहीं आया है

सीसीटीवी ने खोली पोल

पुलिस को सीसीटीवी से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हीरानगर तिराहे के पास युवती खुद कार में बैठती दिखाई दे रही है। युवती कार में आगे की सीट पर बैठी। मुखानी के पास लगे पुलिस के सीसीटीवी में भी यही दिखाई दिया। कार कुसुमखेड़ा वाइन शॉप के पास रूकती है। यहां से चालक उतरकर शराब खरीदता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि जब मुखानी में कार युवती को छोड़ने के लिए रुकती है तो यहां पर युवक उसे उतारकर आगे जाकर रूककर ये देखते हैं कि युवती ने किसे अपने को लेने के लिए बुलाया है। जब वह युवक उसे ले जाता है तो तब वे लोग वहां से जाते हैं।

शनिवार रात चौकी पहुंची थी महिला

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि शनिवार रात पुलिस मुखानी थाना क्षेत्र की एक चौकी में आती है और छेड़छाड़ की शिकायत करती है। जब उससे तहरीर मांगी गई तो युवती वहां से चली गई थी।।डाले नाम है

Previous Post

डबल धमाका : सत्र के पहले दिन बीजेपी में शामिल हुए कई नेता,

Next Post

सावधान : हो सकती है जेल अगर आप बिना पंजीकरण के रहने वाले हो लिव इन में।

Next Post
सावधान : हो सकती है जेल अगर आप बिना पंजीकरण के रहने वाले हो लिव इन में।

सावधान : हो सकती है जेल अगर आप बिना पंजीकरण के रहने वाले हो लिव इन में।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आरोप : यमकेश्वर में इंटरनेशनल ठगी कराने के लिए असम युवती समेत तीन को बनाया बंधक

आरोप : यमकेश्वर में इंटरनेशनल ठगी कराने के लिए असम युवती समेत तीन को बनाया बंधक

4 years ago
बड़ी ख़बर : सरकार ने दो बड़े अधिकारियों को किया निलंबित, यह है आरोप

बड़ी ख़बर : सरकार ने दो बड़े अधिकारियों को किया निलंबित, यह है आरोप

3 years ago
बड़ी खबर: रवि बडोला हत्याकांड में नया खुलासा, मुख्य आरोपी रामवीर की प्रेमिका नाम आया सामने, पढ़े..

बड़ी खबर: रवि बडोला हत्याकांड में नया खुलासा, मुख्य आरोपी रामवीर की प्रेमिका नाम आया सामने, पढ़े..

2 years ago
बिग ब्रेकिंग: कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों की जानकारी शीघ्र भेजने का आश्वासन

बिग ब्रेकिंग: कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों की जानकारी शीघ्र भेजने का आश्वासन

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक
  • कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी
  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.