Wednesday, September 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

पौड़ी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका के पिता पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

पौड़ी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका के पिता पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
0
SHARES
655
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पौड़ी (उत्तराखंड) : पौड़ी जिले के मुख्यालय में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। 25 वर्षीय स्थानीय युवक आकाश नयाल पुत्र लक्ष्मण सिंह नयाल ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार युवक ने घटना से पहले एक वीडियो सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपनी प्रेमिका सानिया भंडारी से 4 साल पुराने रिश्ते का जिक्र किया है।

मृतक आकाश नयाल
फाइल फोटो

परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह जब आकाश के पिता उन्हें उठाने के लिए कमरे में गए तो कोई जवाब नहीं मिला। चिंतित होकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो युवक फंदे से झूलता हुआ मिला। इस नजारे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम का माहौल है।

Related posts

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

September 3, 2026

4 साल का प्रेम संबंध और आखिरी झटका

आकाश नयाल पिछले चार वर्षों से सानिया भंडारी के साथ प्रेम संबंध में थे। परिवार के अनुसार, दोनों शादी के लिए तैयार थे, लेकिन अंतिम समय में सानिया ने अपना फैसला बदल लिया। इस घटनाक्रम से आकाश को गहरा मानसिक आघात पहुंचा।

वीडियो नोट में आकाश ने अपनी प्रेमिका से गहरे प्यार का इजहार करते हुए कहा कि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं।

लड़की के पिता पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप 

मृतक के परिवार वालों के अनुसार लड़की के पिता लगातार उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे,परिवार का आरोप है कि इसी प्रताड़ना और प्रेम संबंध में आए टूटे सपनों के कारण युवक इस कदम तक पहुंच गया।

परिवार पर दोहरा सदमा

इस घटना से पहले आकाश का बड़ा भाई लंबी बीमारी के बाद अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटा था।  लेकिन छोटे बेटे की अकाल मृत्यु ने सब कुछ छीन लिया। परिजनों ने कहा, “एक तरफ बड़ा बेटा ठीक हुआ, दूसरी तरफ छोटा हमेशा के लिए चला गया।”

परिवार ने की न्याय की मांग

आकाश के परिजनों ने पौड़ी पुलिस से सानिया भंडारी के पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था और बार-बार प्रताड़ना का शिकार बन रहा था। परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।

पौड़ी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया गया है और वीडियो सुसाइड नोट को महत्वपूर्ण सबूत मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Previous Post

धामी सरकार का अग्निवीर मिशन, कर्नल कोठियाल ने खोला 100% रोजगार का रोडमैप

Next Post

प्रिंसिपल करता था 15 वर्षीय छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
प्रिंसिपल करता था 15 वर्षीय छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रिंसिपल करता था 15 वर्षीय छात्र के साथ शर्मनाक करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

तबादले: IAS ऑफिसर्स के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल, देखें आदेश

तबादले: IAS ऑफिसर्स के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल, देखें आदेश

3 years ago
सुपर एक्सक्लूसिव : उत्तराखण्ड रीजनल ऑफिसर के घर CBI का छापा

सुपर एक्सक्लूसिव : उत्तराखण्ड रीजनल ऑफिसर के घर CBI का छापा

4 years ago
बड़ी खबर: ग्राम सभा खदरीखडक माफ का आदर्श ग्राम योजना में चयन..

बड़ी खबर: ग्राम सभा खदरीखडक माफ का आदर्श ग्राम योजना में चयन..

3 years ago
गौरव: उत्तराखंड पुलिस पूरे देश में बनी NO.1, पढ़े पूरी ख़बर 

गौरव: उत्तराखंड पुलिस पूरे देश में बनी NO.1, पढ़े पूरी ख़बर 

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट
  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.