Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

गजब: हाथों में डंडे और रॉड लहराकर बुलेट की सवारी करते तीन युवकों की पुलिस ने उतारी मस्ती, किया चालान

गजब: हाथों में डंडे और रॉड लहराकर बुलेट की सवारी करते तीन युवकों की पुलिस ने उतारी मस्ती, किया चालान
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हाथों में डंडे और रॉड लहराकर बुलेट की सवारी करते तीन युवकों की पुलिस ने उतारी मस्ती, किया चालान

देहरादून। राजधानी दून की कानून व्यवस्था को अपनी जागीर समझने वाले युवाओं को पुलिस ने अच्छा सबक सिखाया। पुलिस को चुनौती देने वाले अंदाज में 03 युवक बुलेट में सवार होकर निकले तो उनके हाथों में डंडे और रॉड लहरा रहे थे।

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
हल्द्वानी में शादी समारोह में  पानी पीने पर  DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

हल्द्वानी में शादी समारोह में पानी पीने पर DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

May 12, 2026

ISBT क्षेत्र में अराजकता की ऐसी राइड को देखकर लोग सन्न रह गए। हालांकि, जब पुलिस की नजर इन पर पड़ी तो तीनों की हेकड़ी निकल गई। पुलिस ने तीनों युवाओं को हिरासत में लेकर बुलेट को सीज कर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है।

दरअसल, 24 अगस्त की देर रात को पटेलनगर थाने के ISBT क्षेत्र में तीन युवक बिना हेलमेट के बुलेट पर सवार होकर दबंगई दिखा रहे थे। इन युवाओं के हाथों में डंडा और लोहे की रॉड थी, जिसे वह बार-बार लहरा कर आमजन में भय पैदा कर रहे थे।

मामला एसएसपी अजय सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने CCTV की मदद से दबंगई दिखाने वाले तीनों युवाओं को पकड़कर कर थाने आई।

थाने में पूछताछ हुई तो तीनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि मस्ती करने के लिए उन्होंने ऐसा किया। पुलिस ने युवाओं की दबंगई का नशा उतारा तो वह भविष्य में ऐसे कोई हरकत न करने की माफी मांगने लगे।

दून पुलिस ने युवाओं को कानून का पाठ पढ़ाया और पुलिस एक्ट में तीनों का चालान किया गया। तीनों युवक दून में पढ़ाई करते हैं और बिजनौर उत्तरप्रदेश तथा क्लेमनटाउन के रहने वाले हैं।

बहरहाल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह का स्पष्ट संदेश है कि राजधानी में अपराध, उपद्रव और दबंगई करने वालों की कोई जगह नहीं है। यदि कोई कानून को तोड़ने की कोशिश भी करता तो उसकी जगह जेल है। यही कारण है कि दून में अपराध करने से पहले ही जहां पुलिस अपराधियों को सलाखों के भीतर डाल रही है।

वहीं, अपराध घटित होने पर पुलिस छोटे, बड़े और ऊंची पहुंच के चक्कर में न पड़कर अपराधी को जेल पहुंचा रही है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है।

दबंगई करने वालों को पहले भी भेजा गया जेल

इससे पहले भी राजधानी पुलिस ने कानून तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की है। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में थार वाहन में माफिया लिखकर दंबगई करने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कानून का पाठ पढ़ाया था।

जबकि राजपुर रोड, प्रेमनगर, क्लेमनटाउन, रायपुर आदि क्षेत्रों में भी हुड़दंग और कानून तोड़ने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं लोग पुलिस की सजगता और सतर्कता की खूब तारीफ भी करते फिर रहे हैं।

बिजनौर और दून के हैं युवा

पुलिस के मुताबिक जिस बुलेट मोटरसाइकिल UP20cJ 1546 पर तीनों युवक सवार थे, वह इब्राहिम पुत्र मुजीब अहमद निवासी चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश की है।

जबकि उसके साथ युवकों की पहचान दीक्षित राजपूत पुत्र अनिल कुमार निवासी सुभाष नगर थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून व हर्ष जुयाल पुत्र दीपक जुयाल निवासी सुभाष नगर क्लेमेंटटाउन देहरादून के रूप में की गई है। पुलिस की सख्ती के बाद तीनों युवा दबंगई से तौबा करते भी नजर आए।

Previous Post

शर्मनाक: उर्दू सीखाने वाले मौलवी ने बच्चियों संग किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Next Post

बड़ी खबर: वाहन के चालान को लेकर हंगामा। पत्रकार को पुलिस ने मारा डंडा

Next Post
बड़ी खबर: वाहन के चालान को लेकर हंगामा। पत्रकार को पुलिस ने मारा डंडा

बड़ी खबर: वाहन के चालान को लेकर हंगामा। पत्रकार को पुलिस ने मारा डंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग: एक्शन में सीएम धामी, लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 10 कर्मचारी निलंबित, देखिए लिस्ट

ब्रेकिंग: एक्शन में सीएम धामी, लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 10 कर्मचारी निलंबित, देखिए लिस्ट

2 years ago
बड़ी खबर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक

बड़ी खबर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला टास्कफोर्स समिति की बैठक

4 years ago
स्पोर्ट्स: नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप उत्साह और प्रतिस्पर्धा का आयोजन

स्पोर्ट्स: नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप उत्साह और प्रतिस्पर्धा का आयोजन

2 years ago
सरकार ने लगाई उत्तराखंड रोडवेज बसों पर रोक। दिल्ली जाने में होगी फिर से परेशानी

सरकार ने लगाई उत्तराखंड रोडवेज बसों पर रोक। दिल्ली जाने में होगी फिर से परेशानी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.