Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बड़ी खबर: सांप से डसवाकर कर प्रेमी की हत्या करने वाली युवती गिरफ्तार..

बड़ी खबर: सांप से डसवाकर कर प्रेमी की हत्या करने वाली युवती गिरफ्तार..
0
SHARES
500
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: सांप से डसवाकर कर प्रेमी की हत्या करने वाली युवती गिरफ्तार..

 

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
हल्द्वानी में शादी समारोह में  पानी पीने पर  DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

हल्द्वानी में शादी समारोह में पानी पीने पर DJ संचालक दलित भाइयों को पीटा

May 12, 2026

हल्द्वानी: हल्द्वानी में होटल कारोबारी अंकित चौहान की सांप से डसवाकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी माही और दीपू कांडपाल को पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने प्रेसवार्ता कर दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी हत्याकांड के आरोपी नौकरानी और नौकर फरार हैं। वहीं, इस मामले में सपेरे को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

रामपुर रोड स्थित रामबाग निवासी होटल कारोबारी अंकित चौहान का शव बीती 15 जुलाई की सुबह तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी कार की पिछली सीट पर मिला था। दो डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें अंकित के दोनों पैरों पर सांप के डसने के निशान मिले। दोनों पैरों पर एक ही जगह निशान होने पर पुलिस को शक हुआ।

इसके बाद अंकित के बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि उसकी एक प्रेमिका है जो गोरापड़ाव डिबेर के पास रहती है। अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो बरेली रोड गोरापड़ाव क्षेत्र में रहने वाली माही आर्या उर्फ डॉली का नाम सामने आया। इस बीच अंकित की बहन ईशा चौहान ने हत्या का आरोप लगाते हुए माही और हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

माही की कॉल डिटेल से अदकाटा भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरे रमेश नाथ का नंबर सामने आया। इसके बाद हत्या की तस्वीर साफ होने लगी। तलाश में जुटी पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ हुई तो सारा मामला खुल गया। उसने बताया कि अंकित की हत्या माही के घर में की गई।

पुलिस के अनुसार, दीप कांडपाल भी माही का प्रेमी है। अंकित को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। साजिश में माही ने अपने नौकर हैदरगंज पीलीभीत (यूपी) निवासी राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी को भी शामिल कर लिया।

घटना के दिन पुलिस कार्बन मोनोआक्साइड से मौत मानकर चल रही थी। पोस्टमार्टम में जैसे ही दो पैरों में सांप के काटने की बात सामने आई तो एसएसपी पंकज भट्ट ने इसका पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से करवाया। दो डॉक्टरों के पैनल ने जब पोस्टमार्टम किया तो मौत का कारण और पुख्ता हो गया। अंकित के दोनों पैरों पर एक ही जगह सर्पदंश के निशान थे।

इसके बाद एसएसपी ने चार टीम सीसीटीवी जांचने के लिए, चार मैनुअल टीम और एक सर्विलांस टीम बनाकर जांच कराई। अंकित की प्रेमिका की कॉल डिटेल निकाली गई जिसमें पता चला कि माही अंकित, सपेरे और दीप कांडपाल से लगातार बात कर रही थी।

जांच में अंकित की कार करीब छह बजे माही के घर जाते हुए दिखी। करीब 11 बजे कार वहां से निकली। इसके बाद कार भुजियाघाट और फिर वहां से गौलापार जाते हुए दिखाई दी। फिर तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास दिखाई दी और वहीं खड़ी कर दी गई। इसके बाद करीब एक बजे एक कार और आई। वह अंकित की कार के बगल में ढाई मिनट रुकी। इसके बाद कार चली गई। पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ, दीप कांडपाल और माही के नंबर को सर्विलांस पर लगाया। सभी नंबर बंद चल रहे थे।

रविवार को सपेरे का नंबर खुल गया जिसकी लोकेशन अदकटा भोजीपुरा में मिली। यह गांव सपेरों का है। यहां से पुलिस ने पता किया तो पता चला कि रमेश नाथ हल्द्वानी गया है। पुलिस ने रमेश नाथ को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूरा घटनाक्रम खुल गया।

Previous Post

JOB’S UPDATE: भारतीय रेलवे ने निकाली 1104 पदों पर भर्तियां। 26 जुलाई तक करें आवेदन..

Next Post

बड़ी खबर: यहां चहल कदमी करता दिखा मगरमच्छ। लोगों में दहशत, देखें वीडियो..

Next Post
बड़ी खबर: यहां चहल कदमी करता दिखा मगरमच्छ। लोगों में दहशत, देखें वीडियो..

बड़ी खबर: यहां चहल कदमी करता दिखा मगरमच्छ। लोगों में दहशत, देखें वीडियो..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुस्साहस: यहां SDM पर साजिशन हमला! बाल बाल बचे SDM..

दुस्साहस: यहां SDM पर साजिशन हमला! बाल बाल बचे SDM..

3 years ago
भाजपा चोरी से चुनाव जीतने की कोशिश करती है : गणेश गोदियाल

भाजपा चोरी से चुनाव जीतने की कोशिश करती है : गणेश गोदियाल

6 months ago
बड़ी खबर : CUET के खिलाफ हुए कॉलेज, पंजीकरण कराने में असमर्थ हैं छात्र 

बड़ी खबर : CUET के खिलाफ हुए कॉलेज, पंजीकरण कराने में असमर्थ हैं छात्र 

2 years ago
बड़ी खबर: UKPSC की इस परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट। पढें पूरी ख़बर 

बड़ी खबर: UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी की जारी

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.