Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

सनसनी: यहां इंस्पेक्टर की बेटी की गला रेत कर हत्या, वहीं संदिग्ध युवक ने भी किया सुसाइड..

सनसनी: यहां इंस्पेक्टर की बेटी की गला रेत कर हत्या, वहीं संदिग्ध युवक ने भी किया सुसाइड..
0
SHARES
1.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

August 12, 2026

सनसनी: यहां इंस्पेक्टर की बेटी की गला रेत कर हत्या, वहीं संदिग्ध युवक ने भी किया सुसाइड..

 

देहरादून: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर सोमवार को तीन पानी पुलिया के पास जंगल में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पहली नजर में देखने पर यह मालूम हो रहा है की किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेता गया है। सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस और रायवाला थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टिया गला रेत युवती की हत्या की गई है। कुछ घंटे में ही युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शिवप्रसाद डबराल निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि संदिग्ध युवक ने भी चीला नहर में कूदकर सुसाइड किया गया है। जिसकी पहचान शैलेन्द्र भट्ट के रूप में हुई है। इन दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस कप्तान अजय सिंह समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीमें छानबीन में जुटी हैं। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

युवती का शव खून से लथपथ है और उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। आसपास भी काफी सारा खून पड़ा था। मौके पर फॉरेंसिक की टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित करवाए गए। शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। युवती ने जींस और टॉप पहना हुआ है।

पहनावे को देखकर अंदाजा लगाया गया कि युवती किसी अच्छे घराने से ताल्लुक रखती है। युवती के पास से कोई भी दस्तावेज, मोबाइल आदि बरामद नहीं हुए, जिससे कि उसकी पहचान की जा सके।

युवती की फोटो जिले भर की पुलिस के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने के बाद युवती की शिनाख़्त देहरादून शहर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर शिवप्रसाद डबराल की बेटी आरती डबराल के रूप में हुई। आला अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीमों को अलर्ट किया।

इसके बाद हुई जांच पड़ताल में एक संदिग्ध युवक के जिला नहर में कूद कर खुदकुशी करने की बात भी सामने आई। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन इन दोनों ही घटनाओं को आपस में जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है, बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सोमवार की दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस के अनुसार आरती रविवार की शाम घर से अपने दोस्तों के साथ जाने की बात कह कर गई थी। उसके बाद वह लौट के नहीं आई।

उसका शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच की तो जानकारी में आया की आरती के एक दोस्त ने रविवार की रात करीब 9:30 बजे चीला शक्ति नहर में छलांग लगा दी और नहर में लापता हो गया। उसकी तलाश के लिए भी टीम लगाई गई है। घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ने में लगी है।

खबर अपडेट हो रही है.

 

Previous Post

ब्रेकिंग: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े, इस निकाय चुनाव में बढ़ गए इतने नए वार्ड..

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जारी किया इस विभाग का रिजल्ट, देखें लिस्ट..

Next Post
ब्रेकिंग: UKPSC ने जारी किया भर्तियों का संशोधित कैलेंडर..देखें

ब्रेकिंग: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जारी किया इस विभाग का रिजल्ट, देखें लिस्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,मय तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,मय तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

6 years ago
Uttarakhand news : 20 सालों में पहली बार रोडवेज इतने मुनाफे में, धामी बोले गुड गवर्नेंस का उदाहरण।

Uttarakhand news : 20 सालों में पहली बार रोडवेज इतने मुनाफे में, धामी बोले गुड गवर्नेंस का उदाहरण।

3 years ago
बड़ी खबर: हल्द्वानी में सनसनीखेज चोरी,1.5 लाख की नकदी लेकर चोर फरार

बड़ी खबर: हल्द्वानी में सनसनीखेज चोरी,1.5 लाख की नकदी लेकर चोर फरार

2 years ago
Artist: ‘I got rejected for the local  panto’

Artist: ‘I got rejected for the local panto’

7 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.