Tuesday, September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बड़ी खबर: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चौराहे पर मारपीट

बड़ी खबर: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चौराहे पर मारपीट
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया  कांड, परिवार सदमे में

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया कांड, परिवार सदमे में

September 25, 2026
उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

September 2, 2026

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चौराहे पर मारपीट

रुड़की। हरिद्वार जिले रुड़की स्थित पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान प्रत्याशी रहे और दूसरे पक्ष के युवकों में बीच चौराहे पर विवाद हो गया।

दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इस वीडियो में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडों से वार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल बीच-बचाव किया गया।

इसके बाद पुलिस ने बीच बाजार में उत्पात मचा रहे लोगों को हिरासत में लिया और चौकी ले आई। चौकी में उनसे पूछताछ की गई।

जानकारी के मुताबिक कोटा माच्छरहेड़ी गांव निवासी मुज्जमिल नामक व्यक्ति पूर्व प्रधान प्रत्याशी रहा है। मंगलवार की शाम मुजम्मिल किसी काम से जा रहा था।

इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में बीच चौराहे पर जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।

इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। बताया गया है कि इस झगड़े में एक पक्ष के व्यक्ति को चोटें आई हैं।

वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत किया।

इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को धनोरी चौकी ले गई जहां पर उनसे पूछताछ की गई। बताया गया है कि दोनों पक्षों में मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ।

धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि कोटा माच्छरहेड़ी में बीच बाजार में झगड़ा कर रहे लोगों को चौकी लाया गया। दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटाई गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

बताया गया है कि, कोटा माच्छरहेड़ी गांव के चौराहे पर शाहबाज नामक व्यक्ति की टेलीकॉम की दुकान है। एक पक्ष के लोगों ने शाहबाज से मोबाइल खरीदा था, जिसमें कोई खराबी आ गई थी।

ये लोग मोबाइल को लेकर दुकान पर पहुंचे और इसी दौरान उनमें कहासुनी हो गई। जिसके बाद गांव के जिम्मेदार पूर्व प्रधान प्रत्याशी रहे मुजम्मिल को आपसी सुलह कराने के लिए मौके पर बुलाया गया।

मुजम्मिल पर युवकों ने एक पक्षीय बात रखने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया है।

Previous Post

बड़ी खबर: राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक को पद से हटाने के आदेश

Next Post

ब्रेकिंग: इन जिलों की विभिन्न विकास योजनाओं को CM धामी की मंजूरी

Next Post
ब्रेकिंग: इन जिलों की विभिन्न विकास योजनाओं को CM धामी की मंजूरी

ब्रेकिंग: इन जिलों की विभिन्न विकास योजनाओं को CM धामी की मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एक्सक्लूसिव: UK board नकल रोकने पर सख्त। बनाए 21 नए परीक्षा केंद्र

एक्सक्लूसिव: UK board नकल रोकने पर सख्त। बनाए 21 नए परीक्षा केंद्र

5 years ago
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई एसडीएम के बदले प्रभार

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई एसडीएम के बदले प्रभार

4 months ago
सैन्यकर्मी बनकर दुकानदार से ठगे ₹32000 रूपये।

सैन्यकर्मी बनकर दुकानदार से ठगे ₹32000 रूपये।

3 years ago
छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.