Saturday, November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home क्राइम

बेहद शर्मनाक: 13 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप..

बेहद शर्मनाक: 13 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप..
0
SHARES
539
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बेहद शर्मनाक: 13 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप..

 

Related posts

देहरादून में दिवाली पार्टी बनी मौत की वजह! दोस्तों के बीच विवाद में 15 साल के अर्श की मौत, परिजनों ने श्रेयस और उसके साथियों पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून में दिवाली पार्टी बनी मौत की वजह! दोस्तों के बीच विवाद में 15 साल के अर्श की मौत, परिजनों ने श्रेयस और उसके साथियों पर लगाए गंभीर आरोप

November 9, 2026
देहरादून में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी किशोर पुलिस के संरक्षण में

देहरादून में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी किशोर पुलिस के संरक्षण में

November 3, 2026

हरिद्वार: जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में बहादराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में प्रधानपति समेत अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। लड़की के शव को शांतरशाह चौकी क्षेत्र से पतंजलि रिसर्च सेंटर के सामने से बरामद किया गया है। पुलिस ने IPC की धारा 302, 363, 366, 120 (बी), 376(ए), 376(डी) और 506 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

बहरहाल शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और उनको फांसी देने की मांग की जा रही है। वहीं, भीम आर्मी ने नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक लड़की का अंतिम संस्कार नहीं होगा।

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ शादी को झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद आरोपियों ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतारा है। वहीं, समाजसेवी अंकित नौटियाल ने बताया कि पीड़िता को परसों शाम 6 बजे जन्मदिन पार्टी के लिए एक लड़के ने कॉल किया था. फोन करने के बाद वह पीड़िता को अपने साथ ले गया। वहीं, जब पीड़िता के परिजनों ने फोन किया, तो लड़के ने कॉल उठाया और कहा कि लड़की थोड़ी देर में आ जाएगी और थोड़ी देर में नहीं आई तो वो सुबह तक घर छोड़ देगा, ऐसे करके पूरी रात निकल गई और लड़के का फोन भी स्विच ऑफ हो गया।

अंकित नौटियाल ने बताया कि पीड़िता के परिजन जब प्रधान पति के पास पहुंचे, तो प्रधानपति का कहना था कि आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, आपकी लड़की बहुत जल्द आपके घर पहुंच जाएगी, पीड़िता के परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। ऐसे में परिजन बहादराबाद थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल ने बताया कि शांतरशाह क्षेत्र में एक 13 साल की लड़की लगभग 2 दिन से घर से गायब थी, जिसकी डेड बॉडी कल शाम बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि अगर मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो पीड़िता का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वहीं, मेडिकल ऑफिसर विकासदीप ने बताया कि रिपोर्ट में मौत के कारण अज्ञात लिखे गए हैं। मामले में वीडियोग्राफी भी की जा रही है और जो साक्ष्य हैं, उनको प्रिजर्व किया जाएगा।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बहादराबाद में सूचना मिली थी कि एक लड़की की डेड बॉडी मिली है। सूचना मिलने के बाद बहादराबाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और लड़की के शव को बरामद किया। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजन आए और तहरीर दी, तहरीर में दो व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य माध्यम से जो एविडेंस मिलेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग:  रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर GST गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा..

Next Post

JOB’S UPDATE: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में निकलीं विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन..

Next Post
JOB’S UPDATE: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में निकलीं विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन..

JOB'S UPDATE: देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में निकलीं विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

खुशखबरी : चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने निकाली बंपर भर्तियां।

खुशखबरी : बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका। 2,659 रिक्त पदों पर निकली भर्तियां

5 years ago
बड़ी खबर: थम नही रहा गुलदार का हमला।यहां मजदूर हमला कर किया जख्मी।

बड़ी खबर: थम नही रहा गुलदार का हमला।यहां मजदूर हमला कर किया जख्मी।

4 years ago
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

Exclusive: तो क्या अब कैबिनेट मंत्री सतपाल होंगे उत्तराखंड के नए सीएम?

7 years ago
साज़िश: यहां गर्लफ्रेंड ने प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी को सांप से कटवाया। मौत.. सपेरा गिरफ्तार

साज़िश: यहां गर्लफ्रेंड ने प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी को सांप से कटवाया। मौत.. सपेरा गिरफ्तार

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट
  • उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.