Friday, November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home स्वास्थ्य

प्राग, चेक गणराज्य की राजधानी में न्यूरो सर्जन को डेमेंस्ट्रेशन देने के लिए डॉ महेश रमोला को किया आमंत्रित

प्राग, चेक गणराज्य की राजधानी  में न्यूरो सर्जन को डेमेंस्ट्रेशन देने के लिए डॉ महेश रमोला को किया आमंत्रित
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • एसजीआरआरयू श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन ने मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी का वर्ल्ड वाइड माइक्रो रिट्रेटर सिस्टम इजाद किया    ‘
  • रमोला रबर बैंड तकनीक ‘शोध वर्ल्ड न्यूरो सर्जरी जनरल में प्रकाशित
  • न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष सहित देश विदेश के न्यूरो सर्जनों की ओर से बधाई देने का लगा तांता

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ महेश रमोला व उनकी टीम डॉ अमूल्य अग्रवाल, डॉ रितु सिंह ने रमोला रबर बैंड तकनीक का नया मॉडल इजाद किया है। यह मॉडल मिनिमल इनवेसिव न्यूरो सर्जरी के लिए विश्व का सबसे किफायती माइक्रो रिट्रेटर सिस्टम है। डॉ महेश रमोला की खोज को वर्ल्ड न्यूरो सर्जरी जनरल में प्रकाशित किया गया है। “वर्ल्ड न्यूरो सर्जरी” जनरल  न्यूरो सर्जरी के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल जनरल में से एक है। 

Related posts

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

September 29, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026

“ वर्ल्ड न्यूरो सर्जरी जनरल” वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोसर्जिकल सोसाइटीज की आधिकारिक पत्रिका है। यह विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी प्रकाशक एल्स्वियर द्वारा प्रकाशित की जाती है।World Federation Of Neurosurgery की 130 सदस्यीय समितियों से बने सभी 5 महाद्वीपों में उपस्थिति है रू जिसमें 5 महाद्वीपीय संघ (AANS, AASNS, CAANS, EANS and FLNC), 6 संबद्ध समितियाँ और 119 राष्ट्रीय न्यूरोसर्जिकल सोसायटी शामिल हैं, जो दुनिया भर में लगभग 50,000 न्यूरोसर्जन का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसे संयुक्त राष्ट्र में सलाहकार का दर्जा प्राप्त है।

वर्ल्ड न्यूरो सर्जरी जनरल के वैश्विक लेखक और पाठक हैं। शीर्ष पाठकों में अमेरिका, यूरोप, जापान, चीन शामिल हैं। इसका प्राथमिक उद्देश्य रचनात्मकता की उत्तेजना, नए ज्ञान के निर्माण और दुनिया भर में गुणवत्ता वाले न्यूरोसर्जिकल देखभाल में वृद्धि के लिए प्राथमिक बौद्धिक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना है।

डॉ महेश रमोला के इस शोध पर देश विदेश के न्यूरोसर्जन व स्पाइन के विशेषज्ञों की बधाई का तातां लगा हुआ है। काबिलेगौर है कि इस जर्नल में दुनिया भर के मेडिकल विशेषज्ञों न्यूरो सर्जरी से जुड़े  अति विशिष्ट न्यूरो सर्जरी विषयों पर  शोध कार्यों को प्रकाशित किया जाता है। 

डॉ महेश रमोला के ‘रमोला रबर बैंड तकनीक‘ नाम के शोध की कामयाबी पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज व न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष डॉ वाई.आर. यादव ने डॉ महेश रमोला को विशेष रूप से बधाई दी। डॉ महेश रमोला 13 वर्षों से इस तकनीक पर काम कर रहे हैं। ‘रमोला रबर बैंड तकनीक‘ पर अन्तर्राष्ट्रीय मुहर लगने के बाद अब बिना महंगे रिट्रैक्टर सिस्टम के माइक्रो डिस्ट्रैक्टमी सर्जरी कर पाना देश और  दुनिया के न्यूरो और स्पाइन सर्जन के लिए आसान हो गया है। 

    काबिलेगौर है कि का लम्बर डिस्क सर्जरी दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे अधिक की जाने वाली स्पाइन  सर्जरी में से एक है। डिस्क स्लिप के कारण हुए कमर  और पैरों के दर्द  (सियाटिका) में इसकी सफलता दर 95 प्रतिशत से भी अधिक है। 

लम्बर डिस्क सर्जरी का इतिहास 100 वर्षों से भी अधिक है। मेडिकल विशेषज्ञ अब तक यह मानते आ रहे थे कि इस विषय पर दशकों से बहुत काम हो चुका है। इसलिए यह धारण बन गई थी कि माइक्रो रिट्रैक्टर सिस्टम पर अरिजिनल और अभिनव मेडिकल शोध की कोई सम्भावना नहीं है। डॉ महेश रमोला ने इस मिथक को तोड़ा, उन्होंने ‘रमोला रबर बैंड तकनीक‘ को इजाद कर न्यूरो व स्पाइन  सर्जनों के लिए  माइक्रोलंबर डिसैक्टमी स्पाइन  रिट्रैक्टर उपकरण का सबसे किफायती विकल्प देकर सभी को चकित कर दिया है।

दुनिया भर में माइक्रो लम्बर डिस्क सर्जरी के लिए  रिट्रेक्टर सिस्टम उपयोग किए जाते है। ज़्यादातर सिस्टम  में इस्तमाल के साथ साथ वियर टियर की समस्या आती रहती है और  पुराने हो जाने पर समुचित, प्रभावी  कार्य नहीं कर पाते। इसलिए एक निश्चित  समय बाद नया सिस्टम लेना पड़ता है। सिस्टम में ख़राबी या टूट फूट होने पर बदलना भी पड़ता है। अलग अलग मरीज़ों के शरीर के हिसाब से अलग अलग साइज़ के सिस्टम बनाने  की ज़रूरत पड़ती है,। ज़्यादातर सिस्टम स्टील के बने होते हैं जिससे ऑपरेशन थियेटर के लाइट की रोशनी रेफ़्लेक्ट होती है जो ऑपरेटिंग सर्जन की आँखों को चुंधिया कर ब्लाइंड भी कर सकती है, जिससे ऑपरेशन में  जटिलता की सम्भावनाए भी बढ़ जाती हैं।  इससे बचने के लिए अच्छे निर्माता अपने स्पाइन रिट्रैक्टर सिस्टम में स्पेशल ब्लैक कोटिंग करते हैं, ताकि ऑपरेशन के दौरान माइक्रोस्कोप या ओ.टी. लाइन रिफलेक्ट न हो, परन्तु इससे सिस्टम की लागत मूल्य और सर्जरी का खर्च भी बढ़ता है। उदाहरण के लिए डिस्क सर्जरी के उपयोग में होने वाले विभिन्न देशों में प्रचलित कैस्पर ऐस्कूलप माइक्रोलंबर डिसैक्टमी उपकरण की कीमत करीब 31 लाख रुपये है। वर्तमान में अनेक विकसित और विकासशील देश व दुनिया के अनेकों न्यूरो स्पाइन सर्जन इसी उपकरण का इस्तेमाल कर लम्बर डिस्ट्रैक्टमी सर्जरी करते आ रहे हैं। 

क्या है रमोला रबर बैंड तकनीक का मॉडल ?

परंपरिक माइक्रो लम्बर डिस्क सर्जरी (सियाटिका सर्जरी) को करने के लिए सर्जन माइक्रोलंबर डिसैक्टमी रिट्रैक्टर उपकरण का इस्तेमाल करते हैं। ऑपरेशन के दौरान इस उपकरण से मरीज़ की मांसपेशियों से रास्ता बनकार सर्जन स्पाइन तक पहुंचते हैं व ऑपरेशन करते हैं। डॉ महेश रमोला ने ‘रमोला रबर बैंड तकनीक‘ में सामान्य रबर बैंड को माइक्रोलंबर डिसैक्टमी रिट्रैक्टर के विकल्प रूप में इजाद किया है।

Previous Post

Exclusive : सहकारिता विभाग में मठाधीश बने एमडी ने कर दी दर्जनों अवैध नियुक्तियाँ।जांच कब तक!

Next Post

बड़ी खबर: बैंक से खाताधारकों के एक करोड़ बीस लाख गायब। कैशियर लापता

Next Post
बड़ी खबर: बैंक से खाताधारकों के एक करोड़ बीस लाख गायब। कैशियर लापता

बड़ी खबर: बैंक से खाताधारकों के एक करोड़ बीस लाख गायब। कैशियर लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल पास होने में अभी और समय लग सकता है प्रवर समिति ने बढ़ाया कार्यकाल।

बड़ी खबर : आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल पास होने में अभी और समय लग सकता है प्रवर समिति ने बढ़ाया कार्यकाल।

3 years ago
कोरोना वारियर्स के 2 माह से रुके वेतन अन्य सुविधाओं सिटी मजिस्ट्रेट से मिला यूकेडी

कोरोना वारियर्स के 2 माह से रुके वेतन अन्य सुविधाओं सिटी मजिस्ट्रेट से मिला यूकेडी

6 years ago
डीएम का जन दर्शन हिट: एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन

डीएम का जन दर्शन हिट: एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन

1 year ago
बड़ी खबर: करोड़ों के भूमि घोटाले में नामी वकील गिरफ्तार, मची हलचल..

बड़ी खबर: करोड़ों के भूमि घोटाले में नामी वकील गिरफ्तार, मची हलचल..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट
  • उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.