Thursday, October 22, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन
0
SHARES
578
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून : नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। दुखद हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे देश में पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

देहरादून में 21 गिरासू भवन चिह्नित

दिल्ली के इस दर्दनाक हादसे के बाद देहरादून में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर के नगर निगम ने कुल 21 भवनों को खतरनाक (गिरासू) चिह्नित किया है। इनमें से कई इमारतें अभी भी आबाद हैं। लगातार बारिश के कारण इन भवनों के किसी भी समय ढहने का खतरा बना हुआ है।

Related posts

चकराता में पर्यटकों की कार सड़क से नीचे गिरी, दो युवक घायल

चकराता में पर्यटकों की कार सड़क से नीचे गिरी, दो युवक घायल

October 20, 2026
श्रीनगर में गुलदार के हमले से महिला की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम

श्रीनगर में गुलदार के हमले से महिला की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम

October 10, 2026

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रजित कोटियाल ने बताया कि सभी चिह्नित भवनों के मालिकों और किरायेदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। निगम के अनुसार, सात भवन पूरी तरह खाली हो चुके हैं। आठ भवनों में मालिक या किरायेदार अभी भी रह रहे हैं। छह भवनों से जुड़े मामले अदालत में विचाराधीन हैं। अधिकारियों ने इन जगहों पर रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

किन इलाकों में है सबसे ज्यादा खतरा

देहरादून के कई पुराने इलाकों में ये खतरनाक भवन मौजूद हैं। इनमें आढ़त बाजार, खदरी मोहल्ला, तिलक रोड, कैनाल रोड, मोती बाजार, गांधी रोड, खुड़बुड़ा, इंद्रेशनगर, कांवली रोड, पार्क रोड, कौलागढ़ रोड, बल्लीवाला चौक, एलआईसी बिल्डिंग चकराता रोड, मोहब्बेवाला इंडस्ट्रियल एरिया और सैय्यद मोहल्ला शामिल हैं।

खतरा सिर्फ इन जर्जर इमारतों तक सीमित नहीं है। काठबंगला बस्ती, सपेरा बस्ती, चूना भट्ठा के आसपास और दून विहार जैसे इलाकों में नदी-नाले के किनारे बने कच्चे-पक्के मकानों में भी लोग रह रहे हैं। मानसून के दौरान इन जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन का अतिरिक्त जोखिम रहता है।

प्रशासन की चेतावनी और कार्रवाई

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और नगर आयुक्त आलोक पांडेय के निर्देश पर जिला प्रशासन और नगर निगम लोगों को लगातार सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस के बावजूद कई लोग जोखिम उठाकर इन भवनों में रह रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित मालिक और किरायेदारों की होगी।

Previous Post

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

Next Post

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

Next Post
उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

उत्तराखंड में 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: रिश्वत लेते लाइनमैन और हैल्पर गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा..

बिग ब्रेकिंग: रिश्वत लेते लाइनमैन और हैल्पर गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा..

2 years ago
उत्तराखंड रक्षा मोर्चा द्वारा सतपुली में पत्रकारों ओर मातृ शक्ति को किया सम्मानित ।   

उत्तराखंड रक्षा मोर्चा द्वारा सतपुली में पत्रकारों ओर मातृ शक्ति को किया सम्मानित ।  

5 years ago
बड़ी खबर : मिसराज पट्टी के मजरा बटोली के आपदाग्रस्त परिवारों के विस्थापन के अनुरोध पर डीएम ने गठित की समिति

बड़ी खबर : मिसराज पट्टी के मजरा बटोली के आपदाग्रस्त परिवारों के विस्थापन के अनुरोध पर डीएम ने गठित की समिति

2 years ago
चार गुटों में बंटी चौबट्टाखाल विधानसभा। क्या कांग्रेस जीत पाएगी आगामी चुनाव

चार गुटों में बंटी चौबट्टाखाल विधानसभा। क्या कांग्रेस जीत पाएगी आगामी चुनाव

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • धारचूला हाईवे पर बेखौफ ओवरलोडिंग! सड़क पर बिखरी रोड़ी, थाने और पुलिस चौकी के सामने से गुजरते रहे वाहन, निगरानी पर उठे सवाल
  • उत्तराखंड में भालू का आतंक! गश्त, सायरन और फॉक्स लाइट भी बेअसर, टिहरी में घरों पर हमले से दहशत
  • देश के कई शहरों में प्रदूषण का बढ़ा खतरा, देहरादून और ऋषिकेश की हवा हुई साफ, AQI अच्छी श्रेणी में

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

धारचूला हाईवे पर बेखौफ ओवरलोडिंग! सड़क पर बिखरी रोड़ी, थाने और पुलिस चौकी के सामने से गुजरते रहे वाहन, निगरानी पर उठे सवाल

धारचूला हाईवे पर बेखौफ ओवरलोडिंग! सड़क पर बिखरी रोड़ी, थाने और पुलिस चौकी के सामने से गुजरते रहे वाहन, निगरानी पर उठे सवाल

October 22, 2026
उत्तराखंड में भालू का आतंक! गश्त, सायरन और फॉक्स लाइट भी बेअसर, टिहरी में घरों पर हमले से दहशत

उत्तराखंड में भालू का आतंक! गश्त, सायरन और फॉक्स लाइट भी बेअसर, टिहरी में घरों पर हमले से दहशत

October 22, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.