Tuesday, September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

गुड़ न्यूज़: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोरोना मरीज घटे, बढ़े सामान्य मरीज। अस्पताल प्रबंधन में खुशी

गुड़ न्यूज़: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोरोना मरीज घटे, बढ़े सामान्य मरीज। अस्पताल प्रबंधन में खुशी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोरोना मरीज घटे, बढ़े सामान्य मरीज। अस्पताल प्रबंधन में खुशी

– सामान्य रोगियों की अस्पताल में बढ़ने लगी भीड़, पहले की तुलना में लोगों के बीच कोरोना का खौफ हुआ कम
– सितम्बर महीने की तुलना में घटी है कोविड-19 मरीजों की संख्या

Related posts

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

September 2, 2026

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोविड व नाॅन कोविड मरीजों के उपचार के लिए प्रबन्धन ने अलग-अलग व्यवस्था की हुई है। सामान्य मरीजों को अस्पताल में उपचार के लिए आने पर अलग-अलग बिल्डिंगों में उपचार दिया जा रहा है। यही कारण है कि, पहले की तुलना में अब मरीज व उनके तीमारदारों को अस्पताल पहुंचने में संकोच नहीं हो रहा है। काबिलेगौर है कि, सितम्बर का महीना कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिकोण से देहरादून व उत्तराखण्ड के लिए काफी भारी साबित हुआ था। नवम्बर आते-आते कोविड-19 संक्रमण के मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है।

जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार धवन ने बताया कि, पहले की तुलना में अब कोरोना जांच करवाने वाले व पाॅजीटिव मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। इण्डियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मोलीक्यूलर लैब को कोविड सैंपलों की जांच की अनुमति प्रदान की हुई है। लैब से जारी आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं कि, नवम्बर माह में कोविड-19 संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आई है। सितम्बर महीने में 339 कोविड पाॅजिटिव मरीज़ थे, जबकि अक्टूबर में 145 पाॅजीटिव व नवम्बर में अब तक 85 पाॅजीटिव मरीज़ दर्ज किये गए हैं।

गौर करने वाली बात यह भी है कि, कोरोना पाॅजीटिव मरीजों के घटते आंकड़ों के बीच सामान्य मरीज़ आपरेशन व अन्य उपचार के लिए आसानी से अस्पताल पहुंच रहे हैं।वैसे भी मरीजों की सुविधा को देखते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कोविड व नाॅन कोविड मरीजों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है। न्यूरोलाॅजी, न्यूरो सर्जरी, यूराॅलाॅजी, गैस्ट्रोइंट्रोलाॅजी, समस्त ह्दय रोगों के उपचार, डायलसिस, स्तन एवं एण्डोक्रीन सर्जरी, गुर्दे सम्बन्धि रोगों के उपचार, शिशु शल्य चिकित्सा, प्लास्टिक एवम् सौन्दर्य चिकित्सा जैसी सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, नाक-कान गला रोग, दंत रोग, फिजियोथेरेपी सहित हड्डी रोग के प्रोसीज़र व सर्जरी के लिए मरीज़ अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनज़र जागरूकता व सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग व सरकार की ओर से जारी गाईडलाइन का पालन करते हुए मरीज़ अस्पताल में सभी सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। कोविड व नाॅन कोविड मरीजों के लिए अस्पताल में अलग-अलग व्यवस्था है। मरीजों को बेवजह डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। गाइडलाइन का पालन करते हुए मरीज़ चिकित्सकीय परामर्श, ऑपेरशन व अन्य प्रोसीज़रों के लिए अस्पताल के डाॅक्टरों से सम्पर्क कर सकते हैं।

Previous Post

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंगाजल भेेंट कर ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगांई ने दी विदाई

Next Post

दुखद -पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर भूमाफियाओं की बढ़ती हिम्मत से परेशान

Next Post
दुखद -पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर भूमाफियाओं की बढ़ती हिम्मत से परेशान

दुखद -पीड़ित परिवार भूख हड़ताल पर भूमाफियाओं की बढ़ती हिम्मत से परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान को लेकर पर हरिद्वार की सीमाएं आज व कल रहेंगी सील

कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान को लेकर पर हरिद्वार की सीमाएं आज व कल रहेंगी सील

6 years ago
पौकलैंड मशीन से बिजली का खम्भा टूटा

पौकलैंड मशीन से बिजली का खम्भा टूटा

6 years ago
बड़ी खबर:  DM कार्यालय के बाहर दलाल ने मांगे 50 हज़ार। मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर: DM कार्यालय के बाहर दलाल ने मांगे 50 हज़ार। मुकदमा दर्ज

4 years ago
बड़ी खबर: आज (गुरुवार) एसआरएचयू जौलीग्रांट आएंगे प्रधानमंत्री मोदी के सलाहाकार रहे पद्मश्री डॉ.एचआर नागेंद्र

बड़ी खबर: आज (गुरुवार) एसआरएचयू जौलीग्रांट आएंगे प्रधानमंत्री मोदी के सलाहाकार रहे पद्मश्री डॉ.एचआर नागेंद्र

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.