Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

नकली पनीर के पांचों सौदागर गिरफ्तार, सहसपुर से चकराता तक भी फैलाया था नेटवर्क

Big breking: देहरादून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चारधाम यात्रा से पहले नकली पनीर माफिया पर शिकंजा
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नकली पनीर के पांचों सौदागर गिरफ्तार, सहसपुर से               चकराता तक भी फैलाया था नेटवर्क
देहरादून निवासी तीन आरोपियों ने कानून की नजर से बचने के लिए सहारनपुर के जंगल में बनाई थी नकली पनीर की फैक्ट्री, चार धाम यात्रा में मोटा मुनाफा कमाने की थी योजना
सहारनपुर से देहरादून में नकली पनीर की सप्लाई के मामलों में दून पुलिस ने 03 और आरोपियों (फैक्ट्री संचालक) को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने दून के रायपुर क्षेत्र में एक दुकान पर छापा मारकर न सिर्फ यहां और सहारनपुर में 2320 किलो नकली पनीर की खेप पकड़ी, बल्कि 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री को सील भी करा दिया। मौके से पकड़े गए 02 आरोपियों की सूचना पर पार्टनरशिप में नकली पनीर की फैक्ट्री चलाने वाले तीन और आरोपियों (मनोज कुमार, शाहरुख और नरेंद्र) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस काले धंधे के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि नकली पनीर मामले में पकड़े मनोज कुमार, शाहरुख और नरेंद्र ही इस अवैध धंधे के मुख्य सरगना हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि नरेंद्र की सेलाकुई क्षेत्र में डेयरी है, जहां से वह सहसपुर, सेलाकुई तथा आस-पास के क्षेत्रों में नकली पनीर की सप्लाई का कार्य करता है। इसी तरह अभियुक्त मनोज का हरबर्टपुर में घर तथा मोबाइल की दुकान है। वह दुकान की आड़ में अपने घर से ही विकासनगर तथा चकराता आदि क्षेत्रों में नकली पनीर की बिक्री करता है।
तीनों मुख्य आरोपी पार्टनरशिप में नकली पनीर का काला धंधा चलाते हैं। अभियुक्त नरेंद्र चौधरी ने पूर्व में सेलाकुई स्थित अपनी भूमि को विक्रय कर सहारनपुर के कासमपुर में जंगलो के बीच प्लाट पर नकली पनीर फैक्ट्री बनाई थी। जिसमें अभियुक्त केमिकल का इस्तेमाल कर नकली पनीर तैयार करते थे। अभियुक्त मनोज पनीर की सप्लाई तथा अभियुक्त शाहरूख नकली पनीर के लिए दूध आदी की व्यवस्था करता था।
वर्तमान में उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा में पनीर की खपत अधिक होने के दृष्टिगत अभियुक्तों ने सहारनपुर से भारी मात्रा में नकली पनीर देहरादून भेजा था। ताकि यहां से चार धाम यात्रा मार्गों के रेस्टोरेंटो व मुख्य पड़ावों पर सप्लाई कर भारी मुनाफा कमाया जा सके। अभियुक्त मनोज से पूछताछ में पता चला कि उसने कुछ दिन पूर्व ही लगभग 20 किलो नकली पनीर को चकराता में एक दुकानदार को बेचा था। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली पनीर को चकराता क्षेत्र से बरामद करते हुए उसे नष्ट कर दिया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- मनोज कुमार पुत्र मेहरपाल निवासी हरर्बटपुर वार्ड नं0- 05, थाना विकासनगर, देहरादून
2- शाहरूख पुत्र मुनफैत निवासी कुंजा ग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून
3- नरेंद्र सिंह पुत्र नकली सिंह निवासी ग्राम छोटुवाला, ग्राम पंचायत बादामावाला, विकासनगर, देहरादून
रायपुर में इनकी गिरफ्तारी से सामने आई पूरी हकीकत
1- अब्दुल मन्नान पुत्र सलीम अहमद निवासी रायपुर रोड ईश्वर विहार, देहरादून
2- आरिफ पुत्र मेहंदी हसन निवासी बैरागी वाला, थाना सहसपुर, देहरादून
बरामदगी का विवरण
1- 07 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर (देहरादून में) और 1600 किलो सहरानपुर में फैक्ट्री से बरामद।
2- नकली पनीर की सप्लाई में प्रयुक्त पिकअप वाहन
भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम
01: उ.नि. प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
02: व.उ.नि. भरत रावत, थाना रायपुर
03: उ.नि. संजय रावत, चौकी प्रभारी बालावाला
04: उ.नि. ज्योति प्रसाद उनियाल
05: हे.कां. महावीर
06: हे.कां. रमेश
एसओजी टीम
1- निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एस0ओ0जी0
2- उ.नि. कुंदन राम
3- उ.नि. विनोद राणा
4- कां. आशीष शर्मा
5- कां. पंकज
6- कां. अमित
7- कां. राहुल
8- कां. विपिन राणा

 

Related posts

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया  कांड, परिवार सदमे में

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया कांड, परिवार सदमे में

September 25, 2026
उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

September 2, 2026
Previous Post

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने की क्षमता निर्माण कार्यक्रम की मेजबानी

Next Post

हरिद्वार नगर निगम द्वारा भूमि क्रय प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Next Post
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा ब्रासर का आठ भाषाओं में किया प्रकाशन।

हरिद्वार नगर निगम द्वारा भूमि क्रय प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : इंस्पेक्टर को मनमानी पड़ी भारी,हुआ सस्पेंड

ब्रेकिंग : टिहरी के विधायक की बहु गिरफ्तार, जानिए मामला

4 years ago
बड़ी खबर: UKPSC ने इस मुख्य परीक्षा को किया स्थगित, पढ़े पूरी ख़बर..

बड़ी खबर : UKPSC ने जारी किया समूह ‘ ग’ की इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड..

2 years ago
हजारों लोगों का धर्मांतरण करवाने वाले मुख्य आरोपी उमर गौतम का उत्तराखंड कनेक्शन

हजारों लोगों का धर्मांतरण करवाने वाले मुख्य आरोपी उमर गौतम का उत्तराखंड कनेक्शन

5 years ago
वन विभाग: वन मुखिया को मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत,वन विभाग को दिया कोर्ट ने ये आदेश।

वन विभाग: वन मुखिया को मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत,वन विभाग को दिया कोर्ट ने ये आदेश।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.