Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

फर्जी पहचान का खेल: युवक ने एसएसबी जवान बनकर युवती से की ठगी और शारीरिक शोषण

फर्जी पहचान का खेल: युवक ने एसएसबी जवान बनकर युवती से की ठगी और शारीरिक शोषण
0
SHARES
221
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
खटीमा (उधम सिंह नगर)। खटीमा क्षेत्र में एक युवती के साथ फर्जी एसएसबी जवान बनकर ठगी और शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने खुद को सीमा सुरक्षा बल (SSB) का जवान बताकर युवती से सगाई की, होटल में शारीरिक संबंध बनाए और युवती व उसके परिवार से लाखों रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवारजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

कैसे बुना फर्जीवाड़े का जाल

ग्राम देवरी निवासी पीड़िता ने अदालत में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में आकाश सिंह नामक युवक उससे शादी का प्रस्ताव लेकर आया था। परिजनों ने पहले तो रिश्ता ठुकरा दिया, लेकिन आकाश ने खुद को एसएसबी में तैनात जवान बताया। उसने वर्दी में खिंचवाई नकली तस्वीरें और डीआईजी से पुरस्कार लेते हुए एडिट की गई फोटो दिखाकर परिवार को भरोसे में ले लिया।

इसके बाद आरोपी आकाश, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि बार-बार विवाह का दबाव बनाने लगे। आखिरकार सितंबर 2022 में दोनों की सगाई कर दी गई।

गूगल-पे के जरिये ठगे रुपये

सगाई के बाद आरोपी युवक आए दिन ड्यूटी पर होने या नेटवर्क फेल होने का बहाना बनाकर युवती और उसकी बहन से अपने रिश्तेदारों व मित्रों के मोबाइल नंबरों पर गूगल-पे के जरिए पैसे मंगाने लगा। कुछ ही महीनों में परिवार से करीब ₹2.77 लाख रुपये वसूले गए।

इसके बाद आकाश ने खुद को नौकरी से सस्पेंड बताया और कहा कि उसका बैंक खाता सीज कर दिया गया है। उसने जुर्माना जमा करने के नाम पर युवती से ₹3 लाख रुपये मांगे, जिसमें से उसने उधार लेकर ₹2 लाख रुपये दे दिए।

होटल में बनाया शारीरिक संबंध

पीड़िता ने बताया कि 23 दिसंबर 2023 को आरोपी आकाश उसे नैनीताल घूमाने के बहाने ले गया, जहां होटल में उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब परिवार ने शादी की बात उठाई तो आरोपी और उसके परिवारवालों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।

एसएसबी जांच में खुली पोल

परिजनों को शक होने पर उन्होंने एसएसबी कैंप में जानकारी की, जहां पता चला कि आकाश सिंह कभी एसएसबी में भर्ती ही नहीं हुआ था। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अदालत के निर्देश पर आरोपी आकाश सिंह, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

 

Related posts

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया  कांड, परिवार सदमे में

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया कांड, परिवार सदमे में

September 25, 2026
दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
Previous Post

भीड़ नियंत्रण के लिए बड़ा फैसला, छठ पर्व पर घाटों पर संगीत और पटाखों पर लगेगा ब्रेक

Next Post

भूकंपुर गांव लंढौरा में इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Next Post
भूकंपुर गांव लंढौरा में इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

भूकंपुर गांव लंढौरा में इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अंकिता हत्या कांड अपडेट, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई ,  हुई सीबीआई जांच की मांग,

अंकिता हत्या कांड अपडेट, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई , हुई सीबीआई जांच की मांग,

3 years ago
हादसा: गधेरे में डूब कर युवक की मौत। मचा हड़कंप

हादसा: 4 कारों की आपस में भिड़ंत। पुलिसकर्मी की मौत

4 years ago
दुखद : बरेली के पोस्ट ऑफिस कर्मचारी की ट्रेन में संदिग्ध मौत

राजनीतिक हार ने छीनी जिंदगी: प्रचारक युवक ने खाया जहर

1 year ago
कोटद्वार नगर निगम हाई अलर्ट पर पूरे शहर को सैनेटाइज करने मैं जूटा

कोटद्वार नगर निगम हाई अलर्ट पर पूरे शहर को सैनेटाइज करने मैं जूटा

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.