Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

किडनी ट्रांसप्लांट की कोरोना पाॅजीटिव मरीज श्री महंत इंद्रेश अस्पताल से स्वस्थ होकर लौंटी घर

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में शुरू हुई कोरोना जांच की सुविधा। मरीजों के लिए आरक्षित हुए 120 बैड
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किडनी ट्रांसप्लांट की कोरोना पाॅजीटिव मरीज श्री महंत इंद्रेश अस्पताल से स्वस्थ होकर लौंटी घर

– 14 दिनों तक विशेषज्ञ डाॅक्टरों की देखरेख में चला उपचार
– गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद चिकित्सकीय प्रबन्धन व दवाईयों पर थीं मरीज
– गुर्दे की कार्य क्षमता कमज़ोर होने व मरीज़ के इम्यूनो सेप्रेशन पर होने के कारण उपचार रहा चुनौतीपूर्णं

Related posts

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

September 2, 2026

देहरादून। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कोरोना पाॅजीटिव हुई महिला मरीज़ उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गईं हैं। यह खबर इसलिए भी सुखद है कि, अति गम्भीर रोगों से लड़ रहे मरीजों के मामले में कोरोना बेहद घातक व जानलेवा साबित हुआ है। इस मामले में गुर्दे की कार्यक्षमता कमज़ोर होने व मरीज़ के इम्युनो सेप्रेशन पर होने के कारण उनका उपचार चुनौतीपूर्णं था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 14 दिनों तक विशेषज्ञ डाॅक्टरों की सघन निगरानी व उपचार के बाद मरीज़ पूरी तरह स्वस्थ हैं व डिस्चार्ज हो गई हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, कुछ साल पहले ही महिला का गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। यह मरीज़ गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद चिकित्सकीय प्रबन्धन व दवाओं के उपचार पर हैं। कोरोना पाॅजीटिव होने के बाद मरीज़ बहुत ज्यादा घबरा गई थी, कोरोना मृत्यु के डरावने आंकड़ों से भी वह सख्ते में थीं। पूर्णं स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद वह स्वस्थ मुस्कान के साथ अपने घर लौट गई हैं।

मोथरोवाला, देहरादून निवासी 49 वर्षीय महिला को उपचार के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिनांक 13 अक्टूबर 2020 को लाया गया, उन्हें सांस लेने में परेशानी व बुखार की शिकायत थी। कोविड-19 की जांच में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ आलोक कुमार की देख-रेख में महिला मरीज़ का उपचार किया गया। डाॅ आलोक ने जानकारी दी कि, ऐसे मरीज़ जिनके किसी भी अंग का प्रत्यारोपण हुआ हो, ऐसे मरीजों के लिए कोरोना सहित किसी भी प्रकार का संक्रमण खतरनाक होता है। ऐसे मरीजों को नियमित दवाओं पर रखा जाता है।

यह दवाएं प्रत्यारोपण के बाद के चिकित्सकीय प्रबन्धन में तो अहम भूमिका निभाती हैं, परन्तु उन दवाओं के प्रभाव से मरीज़ की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण कोरोना ऐसे मरीजों के लिए जानलेवा भी हो सकता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महिला का उपचार किया। डाॅक्टर आलोक ने कहा कि, कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता भी बेहद जरूरी है। ऐसे मरीज़ जिनका कोई भी अंग प्रत्यारोपित हुआ हो, यदि वह कोरोना संक्रमित हो जाते हैं तो समय रहते उनका उपचार शुरू हो जाना चाहिए। ऐसे मरीजों में भी कोरोना के गम्भीर संक्रमण के प्रभाव नियंत्रित किया जा सकता है।

Previous Post

पूज्य महंत स्वर्गीय अशोक प्रपन्नाचार्य जी महाराज की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन

Next Post

तेंदुए का आतंक, दुधारू गाय को बनाया निवाला

Next Post
तेंदुए का आतंक, दुधारू गाय को बनाया निवाला

तेंदुए का आतंक, दुधारू गाय को बनाया निवाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: साइबर ठग के शिकार हुए जिला जज। मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर: साइबर ठग के शिकार हुए जिला जज। मुकदमा दर्ज

4 years ago
उत्तराखंड :पुलिस महकमे में हुए तबादले, देखें किसको भेजा कहां।

उत्तराखंड :पुलिस महकमे में हुए तबादले, देखें किसको भेजा कहां।

3 years ago
उत्तराखंड में यहां महिला को नौकरी के नाम पर बुलाया और 30 हजार में बेच दिया

उत्तराखंड में यहां महिला को नौकरी के नाम पर बुलाया और 30 हजार में बेच दिया

7 months ago
अनहोनी: यहां नहर के पास मिला अज्ञात शव।मचा हड़कंप।

अनहोनी: यहां नहर के पास मिला अज्ञात शव।मचा हड़कंप।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड के इस जिले में आया भूकंप, मचा हड़कंप
  • सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया कांड, परिवार सदमे में

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

September 26, 2026
उत्तराखंड के इस जिले में आया भूकंप, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के इस जिले में आया भूकंप, मचा हड़कंप

September 26, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.