Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

बड़ी खबर: स्वास्थ्य मंत्री से BJP के 8 विधायकों ने की मांग,कहा कि पीपीपी मोड अस्पतालों से दिलाओ मुक्ति

बड़ी खबर: स्वास्थ्य मंत्री से BJP के 8 विधायकों ने की मांग,कहा कि पीपीपी मोड अस्पतालों से दिलाओ मुक्ति
0
SHARES
180
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

*रामनगर अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा: सरकार PPP मोड अस्पतालों पर बलिहारी और 8 BJP विधायकों ने कहा ‘मुक्ति दिलाओ’

देहरादून:  पहाड़ प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की हालत सुधारने के नाम पर गुज़रे सालों में राज्य सरकार ने एक के बाद एक सरकारी अस्पताल पीपीपी (Public Private Partnership) मोड में देती चली गई।

Related posts

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

September 29, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026

 लेकिन आज हालत यह है कि पीपीपी मोड के इन सरकारी अस्पतालों में इलाज के नाम पर घोर लापरवाही बरतने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पानी सिर से ऊपर बहने लगा तो सत्ताधारी BJP के एक दो नहीं बल्कि 8 विधायकों ने पीपीपी मोड अस्पतालों से मुक्ति दिलाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत से कर दी है।

इन आठ विधायकों में एक रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी शामिल थे और रामनगर में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल में जानलेवा लापरवाही का ताज़ा मामला सामने आ गया है। रामनगर अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर मोहल्ला खताड़ी निवासी गर्भवती महिला इकरा के परिजनों ने आरोप लगाया कि छोटा ऑपरेशन के नाम पर जच्चा के एक कट लगाया गया जिसके बाद शिशु के सिर में घाव हो गए और उसकी मौत हो गई। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसी लापरवाही कई मासूमों के साथ हो चुकी है लिहाज़ा पीपीपी मोड से संचालित अस्पताल सवालों के घेरे में है। पिछली सरकार में मंत्री रहते बंशीधर भगत ने भी इस अस्पताल का दौरा कर कई ख़ामियां पकड़ी थी।

दरअसल, यह तो महज़ एक उदाहरण मात्र है राज्यभर में जहाँ जहाँ पीपीपी मोड में सरकारी अस्पताल चल रहे हैं, वहाँ वहाँ आए दिन प्रबंधन और डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरतने की घटनाएँ होती रही हैं। यही वजह है कि BJP के आठ विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में पीपीपी मोड में अस्पताल न चलाने की माँग की है। विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के सामने अपना दुखड़ा रोया है लेकिन सवाल है कि कोरे आश्वासन से आगे क्या विधायकों की मांग पर एक्शन होता नजर आएगा?

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनदा ने पीपीपी मोड में चलाए जा रहे अस्पतालों में हो रही दिक्कतों को लेकर बैठक बुलाई थी जिसमें विधायकों का दर्द छलका। विधायकों ने न केवल अपने क्षेत्रों में चल रहे पीपीपी मोड अस्पतालों की जमीनी हकीकत बयां की बल्कि जरूरी सुझाव भी दिए ताकि इलाज के दौरान खासी दिक्कतें झेल रही स्थानीय जनता को राहत मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री और तमाम विभागीय अफसरान के सामने विधायकों ने पीपीपी मोड अस्पतालोें की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। विधायकों ने कहा कि इन अस्पतालों में स्थाई डॉक्टर्स की बजाय रोटेशन पर डॉक्टर तैनात किए गए हैं जिससे मरीजों को प्रॉपर इलाज नहीं मिल पाता है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने लापरवाही बर्दाश्त न करने की हिदायत देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारियों को खुद इन अस्पतालों की निगरानी करने को कहा है।

वैसे इससे पहले भी कई ऐसी रिपोर्ट आ चुकी जिसमें उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों को पीपीपी मोड पर देने के प्रयोग को कामयाब नहीं माना गया। लेकिन सरकार ने ऐसी तमाम आपत्तियों को दरकिनार किया और आज खुद भाजपा विधायक इसके विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं। सरकार की जिद और हकीकत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहते त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पीपीपी मोड में देकर दम भरा था कि लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा लेकिन आज स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला भी पीपीपी मोड का विरोध करने वाले आठ विधायकोें में शुमार हैं। उस वक्त कुछ लोगों ने यह भी कहा था कि हिमालयन मेडिकल कॉलेज अस्पताल जौलीग्रांट को फायदा पहुँचाने के लिए आसपास के सरकारी अस्पतालों को बीमार बनाया जा रहा है। जाने निजी अस्पतालों को फायदा पहुँचाने के आरोपों में कितना दम है।

स्वास्थ्य महानिदेशालय में हुई इस बैठक में डॉ धन सिंह रावत के साथ टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, घनसाली विधायक शक्तिलाल साह, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी और रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल शामिल रहे। जबकि स्वास्थ्य सचिव राधिका झा, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, NHM मिशन निदेशक सोनिका और हेल्थ डीजी डॉ शैलजा भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

बड़ी खबर: वन विभाग में होंगे आईएफएस अधिकारियों के बंपर तबादले। मंत्री ने सीएम को भेजी लिस्ट

Next Post

बड़ी खबर: वन विभाग में बंपर तबादले

Next Post
बड़ी खबर: वन विभाग में बंपर तबादले

बड़ी खबर: वन विभाग में बंपर तबादले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: शीतलहर को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 दिनों का अवकाश किया घोषित, देखें आदेश।।

बड़ी खबर: शीतलहर को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 दिनों का अवकाश किया घोषित, देखें आदेश।।

2 years ago
बिग ब्रेकिंग: वन विभाग में बंपर प्रमोशन, 17 बने रेंजर, आदेश जारी..

बिग ब्रेकिंग: वन विभाग में बंपर प्रमोशन, 17 बने रेंजर, आदेश जारी..

2 years ago
बड़ी खबर: यहां चल रहा था अवैध निर्माण।प्रशासन ने चलाई जेसीबी।

बड़ी खबर: यहां चल रहा था अवैध निर्माण।प्रशासन ने चलाई जेसीबी।

4 years ago
रिखणीखाल प्रखंड के सीमांत गाँव सिलगाव में अज्ञात जंगली जानवर का आतंक।

रिखणीखाल प्रखंड के सीमांत गाँव सिलगाव में अज्ञात जंगली जानवर का आतंक।

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.