Monday, April 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

पौड़ी वासियों को मिली नई सौगात। जिला अस्पताल पौड़ी को पीपीपी मोड पर चलाएगा श्री महंत इंद्रेश अस्पताल

पौड़ी वासियों को मिली नई सौगात। जिला अस्पताल पौड़ी को पीपीपी मोड पर चलाएगा श्री महंत इंद्रेश अस्पताल
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पौड़ी वासियों को मिली नई सौगात। जिला अस्पताल पौड़ी को पीपीपी मोड पर चलाएगा श्री महंत इंद्रेश अस्पताल

 

Related posts

73% अंक आने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

73% अंक आने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

April 25, 2026
उत्तराखंड में पुरुषों की जान पर मंडराता खतरा: हर 10 में 6 मौतें पुरुषों की, सामने आए चौंका देने वाले आंकड़े

उत्तराखंड में पुरुषों की जान पर मंडराता खतरा: हर 10 में 6 मौतें पुरुषों की, सामने आए चौंका देने वाले आंकड़े

April 25, 2026

देहरादून। पौडी कल्स्टर (राजकीय जिला अस्पताल पौड़ी, सीएचसी पाबो व घंडियाल) को पीपीपी मोड पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर देहरादून चलाएगा। चार सालों के लिए राजकीय जिला अस्पताल, पौड़ी कल्स्टर के पीपीपी मोड में हस्तांतरित होने से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी। यह सुखद खबर है कि, शासनादेश के अनुसार 1 फरवरी 2021 से उत्तराखण्ड का सर्वाधिक लोकप्रिय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सीओपीडी (कर्मशियल ओपरेशन डेट) दे दी गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने 1 फरवरी से पौडी कल्स्टर में सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसके लिए शासन स्तर से पूर्व में एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।

2 फरवरी 2021 को जिला अस्पताल पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज का यह संकल्प है कि, पहाड़ के सुदूर क्षेत्रों के हर गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। इसी संकल्प का अनुसरण करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम राजकीय जिला अस्पताल पौड़ी में सेवाएं शुरू की हैं। जिला अस्पताल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कुशल डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व पैरामैडिकल टीम के साथ ही सीटी स्कैन, डिजिटल अलट्रासाउंड, एक्सरे आदि उपकरणों को उपलब्ध कराया गया है। आवश्यकता पड़ने पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सुपरस्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की टीम को भी पौड़ी में भेजा जाएगा।

राजकीय जिला अस्पताल पौडी में अब और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार ने पौडी कल्स्टर (राजकीय जिला अस्पताल पौड़ी, सीएचसी पाबो व घंडियाल) को चार साल के लिए पीपीडी मोड पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को दिया है। 11 जून 2020 को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। डाॅ गौरव रतूड़ी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पर भरोसा जताया है, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत व सुदृढ़ बनाने के लिए कृतसंकल्पबद्ध है।

काबिलेगौर है कि, वर्ल्ड बैंक की योजना के अन्तर्गत पौडी कल्स्टर (राजकीय जिला अस्पताल पौड़ी, सीएचसी पाबो व घंडियाल) को पीपीपी मोड पर दिया गया है। प्रथम चरण में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल 8 सीएमओ, 2 फिजिशियन, 2 हड्डी रोग विशेषज्ञ, 3 सर्जन, 1 बाल रोग विशेषज्ञ, 3 दंत रोग विशेषज्ञ, 1 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 2 स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डाक्टरों सहित 30 नर्सिंग स्टाफ, 40 वार्ड ब्वाय, 15 सुरक्षा गार्ड,, 15 सफाई कर्मी, 12 लैब टेक्नीशियन, 10 रेडियोटेक्नीशियन, आडियोलाॅजिस्ट, आप्टोमैट्रिस्ट आदि के साथ कार्य शुरू करेंगे। स्टेंडबाॅय में अस्पताल प्रबन्धन की ओर से एक और टीम भी पौड़ी कल्स्टर के लिए तैयार रखी गई है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने कहा कि जिला अस्पताल पौड़ी में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। पौडी के स्थनीय निवासियों को रोजगार के अवसरों के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर अवसर मिलेंगे।

सरकारी शुल्क पर ही मरीजों को उपलब्ध होगा उपचार

चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने अस्पताल में दिए जाने वाले उपचार के बारे में स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि, अनुबंध के अनुसार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित शुल्क पर ही जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने मरीजों को अस्पताल शुल्क के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए निम्नलिखित जानकारी भी सांझा की।

● अस्पताल में आने वाले मरीज़ को सरकार द्वारा निर्धारित ओपीडी परामर्श शुल्क 28/- रुपये देय है।
● भर्ती मरीज़ को सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपचार मिलेगा।
● आयुष्मान कार्ड स्वीकार्य हैं।
● गर्भवती महिलाओं का उपचार निःशुल्क उपलब्ध है।
● आपातकालीन सेवाएं राउंड दि क्लाक उपलब्ध हैं।
● आपातकालीन परामर्श निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।
● राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर एम्बुलंेस सेवा उपलब्ध है।
● सरकार द्वारा निर्धारित की गई दवाएं निःशुल्क वितरित की जाएंगी।

पौडी कलस्ट में चलेंगी आधुनिक सेवाओं से युक्त सचल एम्बुलेंस

डाॅ गौरव रतूड़ी ने जानकारी दी कि जिला पौड़ी अस्ताल के अन्तर्गत आने वाले ब्लाॅक सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबो व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घण्डियाल के अन्तर्गत आने वाले ब्लाॅक में एक-एक सचल एम्बुलेंस सेवा संचालित होगी। तीनों सचल एम्बुलेंस आधुनिक सेवाओं से सुसज्जित हैं।

Previous Post

गजब :- फेल हो गई मुख्यमंत्री जी के गांव के बगल की पम्पिंग पेयजल योजना धक्के मार चल रहे पंप

Next Post

छोटी बिंदाल नदी की समस्या के समाधान के लिए सहायक अभियंता से मिले रविन्द्र आनंद

Next Post
छोटी बिंदाल नदी की समस्या के समाधान के लिए सहायक अभियंता से मिले रविन्द्र आनंद

छोटी बिंदाल नदी की समस्या के समाधान के लिए सहायक अभियंता से मिले रविन्द्र आनंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शहरी बेरोजगारी दर मामले में उत्तराखंड अव्वल

शहरी बेरोजगारी दर मामले में उत्तराखंड अव्वल

4 years ago
गिरता राजनीति का स्तर- भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौत पर कांग्रेस की चुटकी।

गिरता राजनीति का स्तर- भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौत पर कांग्रेस की चुटकी।

7 years ago
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की माता का निधन। उनका सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में रहा बड़ा योगदान

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की माता का निधन। उनका सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में रहा बड़ा योगदान

6 years ago
बड़ी खबर: UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में आज एसटीएफ ने इस अधिकारी को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में आज एसटीएफ ने इस अधिकारी को किया गिरफ्तार

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा
  • उत्तराखंड : खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन
  • नैनीताल घूमने आए युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर पहाड़ी से धक्का देने का आरोप

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

April 27, 2026
उत्तराखंड : खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

उत्तराखंड : खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

April 27, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.