Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home स्वास्थ्य

बड़ी खबर: टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज 

बड़ी खबर: टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज 
0
SHARES
88
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज 

  • सी.एम.ओ. दून डाॅ संजय जैन व जिला क्षय अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
  •  सीएमओ देहरादून व जिला क्षय अधिकारी क्षय रोगियों की सूची उपलब्ध करवाएंगे
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का सोशल वर्क विभाग टी.बी. रोगियों के परिवारों सेे मिलकर उनके समग्र स्वास्थ्य पर करेगा काम

देहरादून: मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून डाॅ संजय जैन व जिला क्षय अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। डाॅ संजय जैन व डाॅ मनोज वर्मा ने श्री महाराज जी के साथ शिष्टाचार भेंट की व श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने घोषणा की कि 300 टी.बी. मरीजों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल गोद लेगा। उन टी.बी. मरीजों के उपचार, भोजन व दवा की जिम्मेदारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उठाएगा। सीएमओ देहरादून व जिला क्षय अधिकरी जल्द ही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को क्षय रोगियों की सूची उपलब्ध करवाकर क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया को पूर्णं करवाएंगे। काबिलेगौर है कि भारत सरकार ने वर्ष 2024 तक देश को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मुहिम को राज्य में सफल बनाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व राज्य सरकार मिलकर कार्य करेंगे।

Related posts

लालकुआं में जंगली हाथी का भयानक हमला: दो लोगों की मौके पर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

लालकुआं में जंगली हाथी का भयानक हमला: दो लोगों की मौके पर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

April 29, 2026
73% अंक आने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

73% अंक आने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

April 25, 2026

बुधवार सुबह 11ः30 बजे सीएमओ देहरादून डाॅ संजय जैन श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं व देहरादून में मरीज़ को बेहतर से बेहतर उपचार सुविधाएं देने के लिए दोनों के मध्य विस्तृत चर्चा हुई। सीएमओ देहरादून ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का प्रमुख स्वास्थ्य सहयोगी बताया। सीएमओ डाॅ संजय जैन ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा मरीजों की दी जा रही गुणवत्तापरक सेवाओं की सराहना की। सीएमओ ने कहा कि चाहे कोरोना काल का समय रहा हो या राज्य में अन्य स्वास्थ्य से सम्बन्धित कोई भी बड़ा विषय सामने आया हो श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं का सहयोग निरंतर मिलता रहा है। इसके लिए उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार जताया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग के फेकल्टी व छात्र-छात्राएं ऐसे मरीजों व उनके परिवार वालों से मिलेंगे। उनके रोगियों के घरों की स्थिति, घर का वातावरण पर अध्ययन करेंगे। स्लम एरिया, उचित हवादार कमरों का अभाव, नमी भी टी.बी. की बीमारी के बढ़ने का कारक हैं। मरीजों व उनके परिजनों को टी.बी. के रोकथाम व उपचार के बारे में नियमित काउंसलिंग कार्यक्रम चलाएंगे। विश्वविद्यालय का योग विभाग के विशेषज्ञ टी मरीजों को योग व प्रणायाम का प्रशिक्षण देकर टी.बी. से लड़ने की क्षमता बढाएगा।

नशे की गिरफ्त में फंसे टी.बी. रोगियों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का मनोरोग विभाग विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार टी.बी. मरीजों को 6 माह या निर्धारित समयांतराल तक नियमित दवा लेनी होती है, दवा छोड़ने पर मेडिकल ड्रग रैसिस्टेंट (एमडीआर) की स्थिति पैदा हो जाती है। इस अवस्था में टी.बी. मरीज़ को 6 माह से बढ़ाकर डेढ़ साल तक टी.बी. उपचार का कोर्स लेना पड़ सकता है। एसजीआरआर विश्वविद्यालय की टीम रोगियों को जागरूक करेगी की वे दवा का कार्से बीच में कतई न छोड़ें। वे अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Previous Post

आत्महत्या: यहां निजी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने पत्नी समेत की आत्महत्या। ये हैं मामला ..

Next Post

दुखद: उत्तरांचल युनिवर्सिटी की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत। छात्रा के दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज..

Next Post
दुखद: उत्तरांचल युनिवर्सिटी की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत। छात्रा के दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज..

दुखद: उत्तरांचल युनिवर्सिटी की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत। छात्रा के दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद: प्रधानाचार्य के निधन पर जताया शोक बाजार रहा बन्द

दुखद: प्रधानाचार्य के निधन पर जताया शोक बाजार रहा बन्द

5 years ago
बड़ी खबर : प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल ने दिलाई शपथ।

बड़ी खबर : प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल ने दिलाई शपथ।

4 years ago
Exclusive  : सहकारिता विभाग में मठाधीश बने एमडी ने कर दी दर्जनों अवैध नियुक्तियाँ।जांच कब तक!

Exclusive : सहकारिता विभाग में मठाधीश बने एमडी ने कर दी दर्जनों अवैध नियुक्तियाँ।जांच कब तक!

4 years ago
New Club Women’s Footballer of the Year 2020 nominees

New Club Women’s Footballer of the Year 2020 nominees

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.