Friday, March 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

खुशखबरीः सरकार ने 124 चिकित्सकों का बढ़ाया वेतन। आदेश जारी

खुशखबरीः सरकार ने 124 चिकित्सकों का बढ़ाया वेतन। आदेश जारी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर गुर्दा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संकल्प

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर गुर्दा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संकल्प

March 12, 2026
देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

March 9, 2026

देहरादून। डॉक्टरों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। शासन ने आदेश जारी कर दिया है। पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित सेवा पूरी करने वाले डॉक्टरों को एसडीएसीपी का लाभ मिलेगा।
प्रदेश सरकार ने इगास पर्व पर 124 डॉक्टरों को वेतन बढ़ोतरी की सौगात दी है। पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित सेवा पूरी करने वाले डॉक्टरों को स्पेशल डायनमिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (एसडीएसीपी) का लाभ दिया गया।
इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, सरकार सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर है।
सचिव स्वास्थ्य ने कहा, हर न्यायोचित मांग का समाधान किया जाएगा। एसडीएसीपी का लाभ प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के उन डॉक्टरों को मिलेगा, जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है।
कई साल से डॉक्टर एसडीएसीपी की मांग कर रहे थे। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर 124 डॉक्टरों को वेतन बढ़ोतरी का लाभ दिया गया।
सचिव स्वास्थ्य ने कहा, हाल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग की मांग पर अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक के पदों पर प्रमोशन के आदेश जारी किए गए। डाक्टरों की अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है।
उन्होंने प्रदेश के सभी चिकित्सकों से आग्रह किया कि पूरे मनोयोग व निष्ठा के साथ कार्य करें। उनकी मांगों का समाधान और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।
इनको मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि चार वर्ष की कुल सेवा व दो वर्ष की दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले 73 डॉक्टरों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 वेतनमान का लाभ दिया गया। नौ वर्ष की कुल सेवा व पांच वर्ष दुर्गम सेवा पूरी करने वाले तीन डॉक्टर, 13 वर्ष की कुल सेवा व सात वर्ष की दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले तीन डॉक्टर, 20 वर्ष की कुल सेवा व नौ वर्ष की दुर्गम सेवा पूरी करने वाले 45 डॉक्टरों को एसडीएसीपी का लाभ दिया गया।

Previous Post

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी,UKSSSC ने जारी की हवलदार और होमगार्ड पदों के लिए नई अपडेट…..

Next Post

जिलाधिकारी के कड़े निर्देश हैं कि अस्पताल में आने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो: सीडीओ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘ का आगाज

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘ का आगाज

12 months ago
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की हड़ताल सौंपा ज्ञापन

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की हड़ताल सौंपा ज्ञापन

5 years ago
JOB ALERT: उत्तराखंड AIDS कंट्रोल सोसाइटी ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती। ऐसे करें आवेदन

JOB ALERT: उत्तराखंड AIDS कंट्रोल सोसाइटी ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती। ऐसे करें आवेदन

3 years ago
बिग ब्रेकिंग: पौड़ी में एसएसपी ने किए निरीक्षक समेत 10 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, देखें लिस्ट 

बिग ब्रेकिंग: पौड़ी में एसएसपी ने किए निरीक्षक समेत 10 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, देखें लिस्ट 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर गुर्दा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संकल्प
  • देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े
  • डाक विभाग में IDC सिस्टम पर सवाल, कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर गुर्दा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संकल्प

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर गुर्दा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संकल्प

March 12, 2026
देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

देहरादून में श्री झण्डा साहिब महोत्सव का उत्साह चरम पर, हजारों श्रद्धालु उमड़े

March 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.